RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन।

 

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 जून।अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत दुमका प्रखंड अंतर्गत राजबांध पंचायत के फुटबॉल मैदान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बसंत सोरेन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को उनके पंचायत एवं गांव स्तर पर ही जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 6 जून से प्रारंभ हुआ है, जो 20 जून तक संचालित होगा तथा जिले के प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में दो से तीन स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन उनके गांव तक पहुंचकर यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इससे आमजनों की परेशानी कम हुई है तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़े और सभी आवश्यक सेवाएं पंचायत एवं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हों।

विधायक ने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आजीविका संवर्धन के लिए टोटो उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी, परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकेंगी तथा अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा सकेंगी।
इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करना प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है। अनेक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ती है। अभियान के माध्यम से लोगों को यह सुविधा उनके निकट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। प्रवासी श्रमिकों के निबंधन एवं उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रख सकती है, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसी क्रम में दुमका प्रखंड की दीदियों के बीच माननीय विधायक द्वारा टोटो वाहनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक ने लाभुक दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वरोजगार आधारित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य सरकार महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
इस दौरान उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका सहित अन्य उपस्थित थे

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024 में हथकरघा क्षेत्र में, विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा हासिल तकनीकी प्रगति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक गलियारे का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:फिजिकल एकेडमी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का बिहार पुलिस में चयनित होने पर हुआ सम्मान।

rktvnews

राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू -30 जुलाई 2023 तक किये जा सकेंगे आवेदन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने मधुपुर प्रखंड के पहाड़पुर में उन्नत तकनीक से खेती करने वाले कृषक के कार्यों को सराहा।

rktvnews

भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment