RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 नवंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने पटेल गोलंबर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा ईको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सर्पेटाइन नाले पर भूमिगत नाला के साथ-साथ 4 लेन सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण किया जाएगा और इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भूमिगत नाला को ठीक करते हुए इसके ऊपर सड़क निर्माण तेजी से पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजीव नगर भूमिगत नाले पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इन योजनाओं के पूर्ण होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी एवं नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।
इसके मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क का भी निरीक्षण किया। साथ ही इस सड़क को जे०पी० गंगा पथ से जोड़ने वाले सम्पर्क पथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

Related posts

ट्राइफेड ने मीशो, आईएफसीए और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

स्किल डिमांड और स्किल सप्लाय के बीच के गैप को कम करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान ,4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज।

rktvnews

भोजपुर : फुटाब अध्यक्ष व महासचिव ने वेतन भुगतान हेतू शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment