RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बाल अधिकार संरक्षण को लेकर चला विशेष जागरूकता अभियान, बच्चों के बेहतर भविष्य पर जोर।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )12 जून।उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) के तत्वावधान में +2 वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय, डोरंडा (धनवार) में बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल विवाह उन्मूलन विषयक एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। कार्यक्रम में एलआरडीसी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (धनवार), श्रम अधीक्षक, गिरिडीह सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बाल श्रम निषेध कानून, बाल तस्करी रोकथाम, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा बच्चों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
मौके भूमि सुधार उप समाहर्ता ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन का अधिकार है और इन अधिकारों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इनके उन्मूलन के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित विभागों को तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल विवाह के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल श्रम मुक्त, सुरक्षित एवं शिक्षित बचपन ही एक सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला है।

Related posts

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

श्रीअन्न पर कुल्हड़ियां में कृषक प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भगवान अवसर परखने वाले को परमगति और दुष्ट को देते हैं अधम गति:आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थियों में लेखन कौशल विकास के लिए हर विद्यालय में प्रकाशित होनी चाहिए पत्रिका : डीईओ मानवेंद्र कुमार राय

rktvnews

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर तीर्थयात्री को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment