RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए सेना के वाहन दुर्घटना में घायल सैनिक को किया सम्मानित।

नायब सूबेदार नागेश कुमार को सम्मानित करते क्षत्रिय कल्याण संगठन के पदाधिकारीगण
क्षत्रिय कल्याण संगठन आरा के पदाधिकारियों ने सूबेदार नागेश कुमार से मिल किया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)22 फरवरी। आज क्षत्रिय कल्याण संगठन आरा के पदाधिकारियों के एक शिष्ट मंडल ने जम्मू कश्मीर के डोडा में 1000 फिट खाई में गिर दुर्घटनाग्रस्त सेना के वाहन में जीवित बचे 4 बिहार रेजिमेंट के नायब सूबेदार नागेश कुमार से पटना जिला के नौबतपुर में उनके आवास पर मुलाकात कर उनके अदम्य साहस की सराहना करते हुए उनका सम्मान माला पहना और अंग वस्त्र प्रदान कर किया।विदित हो कि उक्त दुर्घटना में कई जवान शहीद हो गए थे,जिनमें भोजपुर जिले के नथमलपुर के जवान हरेराम कुंवर भी शहीद हुए थे। इसी दुर्घटना में नायब सूबेदार नागेश कुमार भी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।इस दौरान संस्थान ने नागेश कुमार से उक्त दुर्घटना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए उनके साथ के सैनिकों को स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
इस अवसर पर क्षत्रिय कल्याण संगठन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से भूतपूर्व सैनिक मनमोहन सिंह,प्रकाश सिंह, सहित जितेंद्र सिंह,मनोज सिंह,रवींद्र सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की सेवा स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

rktvnews

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर ₹2.70 लाख का अर्थदंड।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:राजनीति की शुद्धि ही दीनदयाल जी की प्रेरणा है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment