
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जुलाई। बिहार में चल रहे मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जागरूकता को लेकर आज जदयू महानगर के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सर्वदलीय कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।
इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता अधिवक्ता देवी दयाल राम ने बताया की रैली की शुरुआत जिला कार्यालय से की गई जो शहर के विभिन्न मार्गों आरा के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान नेताओं ने आम जनता को मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के महत्व के बारे में बताते हुए इस अभियान के तहत अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम को सूची में दर्ज करवाने की अपील करने के साथ साथ इसमें सहयोग का भी आग्रह किया गया।
