RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)12 जून।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि आनंद द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं निर्वाचन सामग्रियों के संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में वेयरहाउस में लगाए गए ताले, सील, अभिलेखों तथा सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भौतिक जांच की गई।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित निगरानी एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्वाचन से संबंधित उपकरणों एवं सामग्रियों का समय-समय पर परीक्षण एवं रख-रखाव भी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा बनी रहे।
उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयरहाउस का सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, भवन प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड विधानसभा प्रभारी सचिव, सैयद जावेद हैदर ने मुख्य्मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जांगी ग्राम कोरी के बिरहोर टोला का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए दूसरे बेड़े के सहायक जहाज निर्माण का शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड:चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की कार्यवाई।

rktvnews

उत्तरकाशी टनल में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकाले जाने पर जनहित परिवार की अध्यक्षा डॉ किरण कुमारी ने जाहिर की प्रसन्नता, ईश्वर का किया वंदन।

rktvnews

पटना:नयी दिशा परिवार का 29वाँ स्थापना दिवस समारोह, 11 विशिष्ट लोगों को बिहार गौरव अवार्ड।

rktvnews

Leave a Comment