RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

RKTV NEWS/पटना (बिहार)19 जनवरी।आपदा प्रबंधन विभाग में आज सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सचिव के द्वारा मौसम पूर्वानुमान, शीतलहर से संबंधित तैयारियों की वर्तमान स्थिति, आनुग्रहिक राशि (GR), बिहार आधार ऑथेंटिकेशन फ्रेमवर्क (BAAF), पीएम केयर फंड, सीएम रिलीफ फंड, अंकेक्षण, न्यायालय में लंबित मामलों, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) नियोजन, रिस्क मिटिगेशन रोडमैप (DRR), राज्य एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, IDRN, NDMIS पोर्टल तथा DSS की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को महत्त्वपूर्ण निदेश दिए गए।
सचिव ने राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), नागरिक सुरक्षा निदेशालय तथा विकास प्रबंधन संस्थान (DMI) के आपदा प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र तथा अन्य से संबंधित मामलों को भी बैठक में शामिल करने के निदेश दिए।
बैठक में विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी तथा अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में बांधनी एवं एप्लिक वर्क पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही ! नाले में मिला लाभुको का आवेदन न्यूज़ बिलकुल ग़लत एवं निराधार है,बिना खबर के पुष्टि का गलत तरीके से खबर को किया गया प्रकाशित!कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा जिला प्रशासन को बदनाम करने कि थी साजिश:प्रखंड विकास पदाधिकारी ,हंटरगंज

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

गढवा:मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाये गयें प्रचार वाहन, दी गई योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

बिहार: बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment