RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:देश को एक और अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

सरदार पटेल अमर रहे के नारे के बीच मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)02 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का स्मरण करते हुये कहा कि सरदार पटेल ऐसे नेता थे, जिनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर में विजय नगर स्थित सरदार पटेल उद्यान में नगर निगम द्वारा स्थापित देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में सरदार पटेल अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक नीरज सिंह, क्षेत्रीय पार्षद कमलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोंटिया इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति ही थी जिससे आजादी के बाद रियासतों का देश में विलय हुआ।उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार और धारा 370 को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू से उनके मतभेदों को लेकर भी सरदार पटेल को हमेशा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के केवडिया में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा स्थापित कर देशवासियों को उनके जीवन और विचारों को जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी जताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण पर जबलपुर के सभी नागरिकों तथा कुर्मी क्षत्रिय समाज को बधाई दी। उन्होंने प्रतिमा की स्थापना के लिये लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ अभिलाष पांडे एवं अशोक रोहाणी के प्रयासों की सराहना की।
समारोह के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पटेल, महासचिव ओमप्रकाश सचान, समन्वयक रंजीत पटेल, आशीष पटेल एवं शिव पटेल ने स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय समाज ने मुख्यमंत्री को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की।

Related posts

श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग पर लगा 3 लाख रुपये का जुर्माना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जुलाई 25

rktvnews

भोपाल:महाभारत समागम दूसरा दिनः पांचाली सहित दुःशासन वध, उर्वशी एवं शिखंडी की प्रस्तुति

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा के धलाई में 668 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने ‘डिजिटल शासन के लिए यूआई/यूएक्स के माध्यम से बदलाव पर जोर देना’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:दिलीप जैसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment