RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 मई।आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिले में पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पेयजल उपलब्धता, संचालन, रखरखाव एवं शिकायतों के त्वरित समाधान पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला अभियंता जिला परिषद देवघर, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास शाखा (DRDS) देवघर, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर एवं मधुपुर तथा जिला स्तरीय पेयजल नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आगे समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जलमीनारों, चापाकलों एवं अन्य पेयजल स्रोतों को पूर्णतः क्रियाशील रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।
इसके अलावा बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से कार्य करे तथा प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को निर्बाध एवं सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
पंचायत में स्थित सभी जलमीनार को ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति को यथा शीघ्र हस्तगत कराया जाए तथा पेयजल से संबंधित सभी विवादों को नियमानुसार हल किया जाए।
जल जीवन मिशन की विशेष समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि इसकी सतत निगरानी करें तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

Related posts

भोजपुर:योग्य लाभुकों को हर हाल में मिलेगा लाभ: डीएम

rktvnews

चतरा:पत्थलगडा प्रखण्ड से 22 किलोमिटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मेराल में विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

बेतिया:गाँवों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी : उप विकास आयुक्त

rktvnews

पश्चिम चम्पारण: नये जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

हम सब का इज्जत और सम्मान करते हैं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार अमेरिका के दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment