RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ:क्राॅस पर्पज नाटक की प्रस्तुति के साथ भारत रंग महोत्सव का समापन।

रायपुर के वरिष्ठ निदेशक राजकमल नायक रहे मुख्य अतिथि।

खैरागढ़/छग (रवींद्र पांडेय)10 फ़रवरी। छः दिवसीय भारत रंग महोत्सव का समापन 9 फरवरी को क्राॅस पर्पज नाटक की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित रायपुर के वरिष्ठ निदेशक राजकमल नायक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखक एवं समीक्षक डाॅ.जीवन यदु, जिला सत्र न्यायाधीश चंद्र कुमार कश्यप, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल एवं अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. डाॅ. मृदुला शुक्ल उपस्थित रहीं। स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक व अधिष्ठाता डाॅ.योगेन्द्र चौबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसडी संकाय सदस्य दीपांकर पाॅल ने आयोजन में शामिल समस्त अतिथियों सहित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
अंतिम प्रस्तुति के रूप में अल्बेयर कामू द्वारा रचित नाटक क्राॅस पर्पज की प्रस्तुति दी गई, जिसका रूपांतरण शरद चन्द्र ने किया है। निर्देशक श्रीकांत गाडगे हैं। नमस्ते थियेटर पुणे, महाराष्ट्र द्वारा उक्त नाटक की प्रस्तुति दी गई। क्राॅस पर्पज में अल्बेयर कामू हमारे जीवन को रूपाकार देने वाली निजी कामनाओं और सामाजिक दबावों के मध्य के तनाव की पड़ताल करते हैं। नाटक संवादहीनता के त्रासद दुष्परिणामों का खुलासा करता है, क्योंकि अपने कठोर विश्वासों से संचालित चरित्र एक-दूसरे से टकराते हैं और अपने मतभेदों को सुलझाने में असमर्थ हैं। यह एक ऐसे संसार में अपने अर्थ के लिए मानव संघर्ष का एक कटु चित्रण है, जो हमारी इच्छाओं व कामनाओं के प्रति उदासीन महसूस होता है। इस प्रस्तुत में नाटक के मर्म बिन्दु में भावनात्मक एकाकीपन और अस्तित्वादी द्वन्द्व को रेखांकित करने को लक्षित किया है। चरित्रों की आंतरिक लड़ाइयां, गतियों, निस्तबद्धता और कच्ची न्यूनतमवादी दृश्यबंध अभिकल्पना के माध्यम से उनके मध्य के अंतराल में प्रतिबिम्बित होंगी। इस प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को उनके अपने ‘अर्थ दोषों’ से दो-चार होने और हमारे व्यक्तिगत सत्यों और अपने ईर्द-गिर्द के संसार के मध्य के प्रायः दर्दनाक अन्तराल पर मंथन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। रंग महोत्सव के अंतिम प्रस्तुति का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली।

Related posts

चतरा:ईद, सरहुल, चैती छठ, रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राष्ट्रगौरव के गायक थे केदारनाथ मिश्र “प्रभात”।

rktvnews

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

rktvnews

भोजपुर:बूथ सशक्तिकरण और सांगठनिक कार्यक्रम को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यों एवं योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माईसीजीएचएस आईओएस ऐप लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment