RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा: फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को हरा ट्रॉफी पर किया कब्जा।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार) 16 अगस्त। प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने नागरिक एकादश को 33 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी में उतरी प्रशासन एकादश ने निर्धारित दस ओवर में 147 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
विकास शाखा के प्रभारी निशांत ने सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया।
जवाब में उतरी नागरिक एकादश में कर्षद नफीसुल हक रिंकू के 68 रन के बावजूद नागरिक की टीम 114 रनों पर सिमट गई।
प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त कप्तान रहे, सहायक समाहर्ता आई ए एस पदाधिकारी के.परीक्षित , अपर समाहर्ता अनिल कुमार, मनोज कुमार, राकेश रंजन एवं डी सी एल आर संजीत कुमार, एस डी सी पवन कुमार इत्यादि थे।
नागरिक एकादश की ओर से पार्षद राजीव सिंह कप्तान के अलावा पार्षद नफीसुल रिंकू, विकास चौधरी, राजू पासवान, रवि रोहन, देवकृष्ण झा, नवीन सिन्हा इत्यादि थे।
मैन ऑफ द मैच नफीसुल रिंकू और बैश बैट्समैन निशांत को दिया गया। बेस्ट फील्डर अवार्ड दोनों अपर समाहर्ता अनिल कुमार एवं मनोज कुमार को संयुक्त रूप से दिया गया।
खेल पदाधिकारी परिमल कुमार एवं जिला खेल संघ के जितेंद्र सिंह ने दिनों टीम को शील्ड प्रदान किया।

Related posts

दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

तीन कर्मियों का वनस्पति विभाग में हुआ योगदान!पढ़ाई की बढ़ेगी रफ्तार:प्रो विकास चंद्र

rktvnews

किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख ‘बिजली केन्‍द्र’ बनकर उभरेगा: डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

rktvnews

राजस्थान:महात्मा ज्योतिबा फुले समाज लिए आदर्श, युवा सीख लें : वासुदेव देवनानी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुएनसांग, नगालैंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गये कार्य की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:वक्फ बिल के नाम पर पश्चिम बंगाल के अंदर हिंदूओं पर हो रहा अत्याचार निंदनीय:भाजपा, भोजपुर

rktvnews

Leave a Comment