RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

लालू चिंतन

लालू चिंतन

लालू है लोहिया का नाम, करते हैं निर्बल का काम;
मंडल का बस माला पहने, जपते हैं पिछड़ो का नाम।
पुरी, द्वारिका, काँचीपुरम, ये एक नया बनवा देंगे;
छोड़ कमंडल मंदिर से तो, हर घर हीं मंदिर सा बनवा देंगे।

वर्गाश्रम को आहुति देकर,
भेद मिटाकर, ममता को फैला देंगे; गाँधी, पटेल, अम्बेदकर, आजाद के घर, क्रांति का लालटेन हरा लहरा देंगे।

पढ़ा लिखाकर चरवाहे को, कनवेन्ट के उपर ला देंगे;
दलितों-पिछड़ों के झंडा को, उपर लाल किला के फहरा देंगे।

लगता है लालू ही अब तो, सारा देश चलायेंगे।

लोहिया के सपनों का भारत, एक दिन यही बनायेंगे।

राम-रहीम-घनश्याम सभी को संग साथ रखवायेंगे;
भारत-पाक मिलाकर के, एक वृहतर हिन्दुस्तान बनायेंगे।

जब सारा भूसा तेरे भेजे में रखा जाता है, कैसे कहते हो लालू केवल चारा खाता है?

सामने खूटे पर गाय, घर में राबड़ी हो जिसके, दूध पी सकता है,
चारा नहीं राबड़ी खा सकता है।

गोबर गणेश पर ऐपन वास्ते दही तुम्हें भी मिलता है,
क्या समझ नहीं आता है?
जोड़ा तुमने नाता दलितों से, पीड़ितों से,और जोड़ा है हर गाँव से;
मैं भी जोड़ना सोच लिया अब,
तेरे ही बस छाँव से।

हे सम्पूर्ण क्रांति के पुष्प, किये रहो बगिया को सुरभित;
नई चेतना के फल से कभी न रखना जन को बंचित।

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह

 

(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने बृहद को संरक्षण केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: वृद्धापेंशन की राशि पा लाभार्थी हो रहें खुशहाल , नीतीश कुमार का जता रहें आभार,कर रहे जय जयकार : देवी दयाल राम

rktvnews

भोजपुर : न्याय के लिए परिजनों के साथ खङे रहेंगे : अजय राय 

rktvnews

भारत-जापान सीईपीए की सातवीं संयुक्त समिति की बैठक टोक्यो में आयोजित हुई; वाणिज्य विभाग सचिव राजेश अग्रवाल ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

बिहार: रोहतास: जिलाधिकारी ने समन्वय समिति की बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने का विद्युत कार्यपालक अभियंता को दिया निर्देश।

rktvnews

सारण :मुख्यमंत्री ने किया “महिला संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ,सारण जिला में कुल 2116 स्थलों पर 18 “महिला संवाद” रथ के माध्यम से होगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment