RK TV News
खबरें
Breaking News

तीन दिवसीय ब्रह्मपुर महोत्सव काआचार्य धर्मेन्द्र के संभाषण से हुआ शुभारंभ।

ब्रह्मपुर/बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पूर्व कुलपति व ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज की सन्निधि में गौरीशंकर पब्लिक स्कूल ब्रह्मपुर के परिसर में तीन दिवसीय ब्रह्मपुर महोत्सव का भक्ति मय वातावरण में शुभारंभ हुआ।बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ शिव मंदिर की स्थापना स्वयं ब्रह्मा जी शापमुक्ति हेतु नारायण हरि के निर्देशानुसार जेष्ठ शिवरात्रि को किया और जेष्ठ शुक्लपक्ष दशमी तक बाबा भोलेनाथ का पूजन किया।आचार्य धर्मेन्द्र ने यह भी बताया कि ब्रह्मपुर महोत्सव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल (रि )राणा प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि कैप्टन सरोज सिंह, सारस्वत अतिथि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय रायबरेली के कुलपति डॉ शिव नाथ सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ पी एस पांडेय, अर्काजैन विश्वविद्यालय टाटा के कुलपति डॉ अंगद सिंह, डॉ अर्चना सिंह,सृजेता शंभु प्रसाद चौरसिया, डॉ आदित्य विजय जैन होंगे।ब्रह्मपुर महात्म्य विषयक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में चन्द्र भूषण सिंह ने ब्रह्मपुर मंदिर के महात्म्य का प्रतिपादन करते हुए पूर्व से पश्चिम द्वार होने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भक्तों का।इस अवसर पर सत्येन्द्र पाठक बवाली ,कवि रामेश्वर वर्मा शिशिर, रत्नेश ओझा राही,प्रभुदत्त ओझा ,विजय केसरी ने ब्रह्मपुर महात्म्य विषयक प्रभावशाली कविताएं पढ़ी। नित्यानंद ओझा ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया तथा बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित पीपल पाकड़ वक्षों को संरक्षित करने की मांग की। क ई फलदार ,छायादार वृक्षारोपण गौरी शंकर पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य संपादित करने हेतु पूर्व प्राचार्य चन्द्र भूषण सिंह को तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु दिनेश ओझा को सारस्वत कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत जीपीएस के चेयरमैन ई ए के तिवारी ने किया ,जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिव मोहन तिवारी ने किया। शिवजी पांड़े ने बताया कि कल ब्रह्म पुर का सर्वांगीण विकास विषयक संगोष्ठी व काव्यपाठ होगाऔर 26मई को वीरांगनाओं, सैन्यकर्मियों और शिक्षा साहित्य कला संस्कृति समाज सेवा कृषि गोपालन पर्यावरण गोपालन, अध्यात्म विज्ञान समन्वय आदि क्षेत्रों में विशेष कार्य करनेवाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

बिहार: भोजपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने तरारी प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में मांगा वोट,की जन सभाएं।

rktvnews

भोजपुर:निशुल्क कैंप बखोरापुर मां काली मंदिर में लगा,समय से इलाज लाभदायक : डा अरविंद कुमार

rktvnews

बागपत:नंदन कानन वन बनेगा प्रेरणा का केंद्र, सर्वसुलभ दिव्यांग पार्क के स्वरूप में होगा विकसित।

rktvnews

कैमूर:PK ने डोमिसाइल नीति लागू करने पर नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, बोले – सरकार चाहे जो अब जो नीति लागू कर ले जनता भ्रम में आने वाली नहीं है, लोगों ने तय कर लिया है कि लालू-नीतीश को अब हटाना है।

rktvnews

गोपालगंज:कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत राधिका की मां से मिल न्याय दिलाने की कही बात।

rktvnews

भोजपुर: हत्याकांड के दो अभियुक्त अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment