RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय बिनाले-2023 व टुगेदर वी आर्ट का किया उदघाटन।

 पटना/बिहार ( राकेश मंगल सिन्हा) 8 अगस्त। बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय बिनाले 2023 तथा “टुगेदर वी आर्ट” का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को नव-पौध एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बिहार संग्रहालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका बुकलेट एवं न्यूज़ लेटर का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 7 अगस्त 2015 को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस बिहार म्यूजियम का शुभारंभ किया गया था। बिहार म्यूजियम का निर्माण कार्य जुलाई 2013 में शुरू हुआ था जिसके एक हिस्से में ओरियंटेशन गैलरी, चिल्ड्रन गैलरी, थिएटर आदि का लोकार्पण 7 अगस्त 2015 को किया गया। शेष निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका उद्घाटन बापू के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2017 को किया गया। इस तरह पूरे तौर पर इसका उद्घाटन वर्ष 2017 में किया गया। इसके बाद यह तय किया गया कि प्रतिवर्ष 7 अगस्त को बिहार संग्रहालय का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि हर साल बापू की जयंती के अवसर पर लोगों को नि:शुल्क बिहार म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग बिहार म्यूजियम में प्रदर्शित कर आकृतियों को देखें और अपने इतिहास को जाने बिहार संग्रहालय में प्रथम म्यूजियम बिनाले का आयोजन वर्ष 2021 में शुरू किया गया। प्रत्येक 2 वर्ष पर म्यूजियम बिनाले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष म्यूजियम बिनाले का दूसरी बार आयोजन हो रहा है। अब 2 वर्ष बाद 2025 में म्यूजियम बिनाले का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में दुनिया के अनेक देशों के म्यूजियम विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। जी-20 के 20 देशों के अलावा 9 अन्य देशों से प्रतिनिधिगण यहां आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कि मैंने वर्ष 2009 में पटना संग्रहालय जाकर एक एक चीज को देखा और पांच करोङ रुपया खर्च कर पटना म्यूजियम के विस्तार के बारे में निर्णय लिया। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि वहां इतनी ज्यादा चीजें उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसके बाद पटना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बिहार म्यूजियम बनाने का फैसला लिया गया और उसके लिए जगह का चयन किया गया। उक्त स्थल पर 4 वर्ष के अंतराल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बिहार म्यूजियम का निर्माण कार्य पूरा हो गया। कनाडा की कंपनी लॉर्ड कल्चरल रिसोर्सेज के इंजीनियरों ने बिहार म्यूजियम का डिजाइन तैयार किया है। विश्व प्रसिद्ध जापान की मॉकी एंड एसोसिएट्स द्वारा इसका निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऐसा म्यूजियम नहीं है। पटना म्यूजियम 100 साल पुराना और एक पौराणिक स्थल है जहां खुदाई का काम भी किया जा रहा है।
आजकल लोग नई तकनीक पर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं जो ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण चीजों को कागज पर अवश्य रखें ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा की पुरानी चीजों को याद रखने के लिए बिहार म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। साथ ही पटना म्यूजियम का भी विस्तार किया जाएगा। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को आपस में अंडरग्राउंड आर्ट गैलरी के रूप में जोड़ने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर अंडरग्राउंड सब-वे का निर्माण होगा। देश में इतना लंबा अंडरग्राउंड सब-वे कहीं नहीं है। इस अंडरग्राउंड सब-वे के निर्माण कार्य पर 350 करोड़ से 500 करोड़ के बीच खर्च आएगा। अंडर ग्राउंड रास्ता का निर्माण होने से बिहार म्यूजियम आने वाले लोग पटना म्यूजियम भी देख सकेंगे।
कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

झारखंड के वित्तमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री तथा कोयला मंत्री से मिलकर झारखंड के कोयला उत्खनन की 1लाख 36 करोड़ बकाया राशि के भुगतान के लिए स्मार-पत्र सौंप भुगतान का किया आग्रह।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में छात्राओं द्वारा हिंसक घटना को लेकर कालेज परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन ,कीकड़े कारवाई की मांग!हिंसक घटना के विरोध में एफआईआर दर्ज कराई गई:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

जिला कलक्टर ने ली जिला निष्पादन समिति और मिड-डे-मिल की बैठक!विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले जिला स्तरीय संघ महासंघ की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment