RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर छात्राओं की हुई नृत्य प्रस्तुति एवं परिचर्चा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल।टाउन प्लस टू विद्यालय की छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर नृत्य प्रस्तुति एवं परिचर्चा में नृत्य एवं जीवन की अभिव्यक्ति की। नृत्य शिक्षिका आदित्या के नेतृत्व में इस विशेष सत्र के माध्यम से छात्राओं ने नृत्य के गुरु सीखे तथा अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं में प्राची, श्रेया, पूजा व शिवानी ने कोयल बिन बगिया ना सोहे राजा पर नृत्य मुद्राओं एवं संयोजन के माध्यम से नयनाभिराम प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद रफत इमाम ने छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ कला के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट बनने की अपील की। नृत्य शिक्षिका आदित्या ने कहा कि सर्वागिक विकास बिना कला प्रेम के नहीं हो सकता। कला हमारे व्यक्तिगत गुणों को भी निखारता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं समेत कई छात्र छात्राएं उपस्थित थें।

Related posts

दुमका:राजस्व,आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रौद्योगिकी सैन्य कार्यों में क्रांति ला रही है: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान

rktvnews

नारनौल:वीर बाल-दिवस पर बालकाव्य-सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गुरू की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:बिहार को फ़िज़ियोथेरापी से इंडियन इंस्टिच्युट ने परिचय कराया: डा सुलभ

rktvnews

बगहा:जमीन पाकर गदगद हुए भूमिहीन लाभुक।

rktvnews

Leave a Comment