RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सांसद ,विधायक और मंत्री अपनी सुविधा में कटौती करें : आमिपा अध्यक्ष

आमिपा अध्यक्ष डॉ परमानंद लाभ

RKTV NEWS/समस्तीपुर ( बिहार)21 मई।खाड़ी देशों में युद्ध की भयावहता के कारण आज विश्व मुश्किलों के दौर से गुज़र रहा है। लोग मंहगाई की मार से त्रस्त हैं और वह सुरसा की तरह मुंह फाड़े हीं जा रही है। स्वयं प्रधानमन्त्री ने देश को आगाह करते हुए कहा है कि यह दशक धैर्य का है।
कुछ विशेष लोगों, उद्योगपतियों, नेताओं व अधिकारियों प्रभृति लोगों को भले हरियाली सूझती हो, आम आदमी बेहाल है, उनकी किल्लतें दिनानुदिन रफ्तार हीं पकड़ती जा रही हैं।
ऐसी विषम परिस्थिति में लोगों की भरोसा की थैली माथे पर लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का अनुकरण करते हुए देशवासियों से उनकी सुविधा में कटौती का आह्वान किया है और परिणाम सुखद है कि इसका धनात्मक असर भी देखने को नजर आता है। लेकिन, यह नाकाफ़ी है।
अकुलाहट के बीच राष्ट्र का ध्यान आदरणीय प्रधानमंत्री की ओर अंटका हुआ है।
आदर्श मिथिला पार्टी के अध्यक्ष डाॅ परमानन्द लाभ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से मांग की है कि वे राष्ट्रहित में अपने सांसद, विधायक, पार्षद तथा मंत्रियों से अपील करें कि वे अपने वेतन सहित अन्य सुविधाओं में यथोचित कटौती कर प्रधानमंत्री राहत कोष को समृद्ध करें। यह हवा-पानी का समय नहीं है।
आमिपा अध्यक्ष डाॅ लाभ ने जनता की राहत और सरकार में जनता की भरोसा- बरकरारी के लिए इसे आवश्यक कहा है।

Related posts

भोजपुर: राजद सुप्रीमो लालू यादव का मनाया जन्मदिन।

rktvnews

भोजपुर: नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद का हुआ धन्यवाद समारोह।

rktvnews

भारत ने अमरीका के न्‍यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में अधिकार-आधारित, समावेशी और लोक-केंद्रित विकास दृष्टिकोण को रेखांकित किया

rktvnews

भोजपुर :पूर्व सांसद स्व हरिद्वार प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आयोजित,उनके आदर्शों को अपनाएं युवा : संतोष

rktvnews

बक्सर:वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयुक्त पटना प्रमण्डल पटना की अध्यक्षता में विद्यालय वाहन परिचालन विनियमन 2020 के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवान द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के आरोप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस।

rktvnews

Leave a Comment