RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नागरी प्रचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष रविंद्र नाथ पाठक ‘जनहित परिवार’ द्वारा सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर) 21 मई। नागरी प्रचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय, भोजपुर के विकास, विस्तार और पाठकीय गतिविधियों को समृद्ध बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष श रविंद्र नाथ पाठक को ‘जनहित परिवार’ द्वारा सम्मानित किया गया।

जनहित परिवार के सचिव नंदकिशोर सिंह ‘कमल’ एवं जनहित परिवार पत्रिका के संपादक अतुल प्रकाश ने श्री पाठक को स्मृति चिह्न तथा ‘जनहित परिवार’ पत्रिका का नवीनतम अंक (वंदे मातरम स्वदेशी अंक) भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संपादक अतुल प्रकाश ने कहा, “पुराने शाहाबाद क्षेत्र में पुस्तकालय संस्कृति के विकास और जिला केंद्रीय पुस्तकालय को पाठक-केंद्रित बनाने में रविंद्र नाथ पाठक का योगदान सराहनीय है। पुस्तकालय को ज्ञान-केंद्र के रूप में स्थापित करने और नई पीढ़ी को किताबों से जोड़ने के उनके प्रयासों को देखते हुए जनहित परिवार की ओर से यह सम्मान दिया गया है।”
सम्मान प्राप्त करने के बाद रविंद्र नाथ पाठक ने जनहित परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें पुस्तकालय के विकास कार्यों को और गति देने की प्रेरणा देगा।

Related posts

चतरा:आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी और एस.एस.आर-2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:समर कैम्प 2026’ का हुआ भव्य उद्घाटन।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विदेशी ऑनलाइन प्लेटफार्म का समर्थन करने के प्रति सचेत किया है।

rktvnews

06 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्कूल बसों का किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को ले दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment