RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

बिहारी कलाकारों से बिहार में बनी फ़िल्म का हुआ कांस फेस्टिवल में प्रदर्शन, बुद्धिजीवियों ने दी बधाई।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )16 मई । बिहारी कलाकारों को लेकर बिहार में ही फ़िल्माई गई हिन्दी फ़ीचर फ़िल्म “आइडल” को दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म फेस्टिवल “कांस” में शानदार प्रदर्शन किया गया है। इस प्रकार कांस में बिहार की ख़ास उपस्थिति सुनिश्चित हुई है।
बिहार की ही फ़िल्म-निर्माता और निर्देशक अनिन्दिता वर्मा ने बाल-यौन-अपराध पर केंद्रित इस फ़िल्म का निर्माण किया है । इसकी पूरी शूटिंग भी बिहार में ही की गई है।

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन अमिताभ एस वर्मा ने किया है, जबकि सह-निर्देशन श्रुति अनिंदिता वर्मा का है। अमिताभ एस वर्मा कई पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्मों के लेखक और गीतकार हैं।
कांस में प्रतिभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करती हुई, श्रुति ने कहा कि
यह हम सभी के लिए बेहद गर्व का क्षण है। कान्स तक अपनी फिल्म लेकर पहुंचना किसी सपने के सच होने जैसा है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में 99 प्रतिशत लोग बिहार के हैं, जिन्होंने मिलकर इस फिल्म को संभव बनाया है।

फिल्म में मुख्य भूमिका आरुष वर्मा ने निभाई है, जो बिहार के 17 वर्षीय अभिनेता हैं। आरुष इससे पहले फिल्म ओ एम जी- 2 में पंकज त्रिपाठी के बेटे की भूमिका के चर्चित हैं।

इस फीचर फिल्म का पोस्टर और प्रोमो भी यहाँ लॉन्च किया गया। यह फिल्म सिनेमाघरों में दिखाए जाने से पहले विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जाएगी।

इस फिल्म की इस बड़ी उपलब्धि के लिए बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ समेत बिहार के अनेक बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक समेत बिहार के सभी कलाकारों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और फ़िल्म-समीक्षक डा शंकर प्रसाद, कुमार अनुपम, भोजपुरी फ़िल्म-निर्माता एवं नायक आकाश सम्मिलित हैं।

Related posts

भोजपुर:एस. बी. कॉलेज आरा में एन एस एस इकाई 2 द्वारा मतदान जागरूकता अभियान।

rktvnews

पटना:PK की घोषणा जन सुराज की सरकार बनते ही सबसे पहले होंगे ये 5 काम – युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को ऋण, किसानों की आय में बढ़ोतरी और बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने नितिन गडकरी से मिल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

rktvnews

सिवान:आशा कार्यकर्ता से मतदाता सूची के विशेष गहन निरीक्षण कार्य में सहायता लें : डीएम

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती जनपद में मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment