RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को मामले किये गयें अग्रसारित।
उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी अनुमंडलों, प्रखंडों एवं अंचलों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)16 मई।उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के निदेशानुसार जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को उनसे संबंधित मामले अग्रसारित किए गए। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित मामले अग्रसारित किये गयें।
उक्त जनसुनवाई में डंडई प्रखंड के करके निवासी सोमारु प्रजापति ने आवेदन समर्पित करते हुए भूमि मापी कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि भूमि मापी कराने हेतु अंचल कार्यालय डंडई में उन्होंने आवेदन दिया है परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिसके कारण दबंगों द्वारा उनकी भूमि को कब्जा किया जा रहा है।
बिशुनपुरा प्रखंड के ग्राम मधुरी निवासी हसमत अली ने आवेदन समर्पित करते हुए धान अधिप्राप्ति के पश्चात अंगूठा नहीं लगाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बिशुनपुरा एफपीओ धान क्रय केंद्र में अपने आई.डी.- 2003460050383 में 82 क्वी. धान दिनांक- 29.12.2025 को जमा किया था, जिसका रिसीविंग प्राप्त है लेकिन उनका अंगूठा अभी तक नहीं लगवाया गया है जिससे वह काफी परेशान हैं। अतः उन्होंने धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध राशि की भुगतान की कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया है।
भवनाथपुर प्रखंड के बनसानी निवासी सुनैना देवी ने राशन कार्ड का आवेदन करने के उपरांत भी राशन कार्ड नहीं बने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड निर्माण हेतु वर्ष 2022 में आवेदन किया था, जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। अत: उन्होंने अपना राशन कार्ड बनवाने का अनुरोध किया है।
मेराल प्रखंड कार्यालय के झाड़ूकश वीरेंद्र राम ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने लंबित मानदेय का भुगतान कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वे प्रखंड मेराल में झाड़ूकश के पद पर कार्यरत हैं जिनका मानदेय अगस्त 2021 से माह फरवरी 2022 तथा दिसंबर 2025 से अब तक का लंबित है।
मेराल प्रखंड के गोंदा निवासी देवंती देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए NH-75 फोरलेन निर्माण में अधिग्रहित भूमि के विरुद्ध मिलने वाले मुआवजा राशि को धोखे से अपने भैसुर द्वारा हड़पने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके पति का दिमागी हालत ठीक नहीं है जिसका फायदा उठाते हुए उनके भैसुर ने उनसे धोखे से सहमति प्राप्त कर लिया है। अधिग्रिहित भूमि के विरुद्ध मिले मुआवजा राशि को दोनों भाइयों में ना बाँट कर स्वयं रख लिया गया है। अतः उन्होंने मुआवजे की राशि में उनके अधिकार का आधा हिस्सा दिलाने का अनुरोध किया है।
इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन को उन्हें अग्रसारित किए गए।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा दिए गयें निदेश के आलोक में जिले के सभी अनुमंडलों, प्रखंडों एवं अंचलों में भी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये गयें, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

सरकार की नई नियमावली 2023 ने नियोजित शिक्षकों को बोर्ड की जगह रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया,सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा: पंकज कुमार सिंह “मंटु”

rktvnews

भोजपुर: हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के तहत जिला कार्यालय में किया गया झंडा वितरित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान की गरिमा कायम रखना हमारा परम कर्तव्य : डॉ जया जैन

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त ने देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पंचायत का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment