RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कलम की ताकत के सामने बटन की ताकत फीकी रही :सोनू राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।भोजपुर बक्सर एमएलसी चुनाव के परिणाम में एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल और सहयोगी पार्टियों में जोश भर दिया तो दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन के पास हार का केवल अफसोस के अलावा कुछ नहीं बचा।
अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए नव नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू राय ने कहा कि मैं अपने सभी जनप्रतिनिधियों का, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का, सभी सहयोगी पार्टियों को हृदय से धन्यवाद आभार और बधाई देता कि आपलोगों के सहयोग से मुझे जीत मिली। इन्होंने बताया कि मैं पहले भी जनप्रतिनिधियों के लिए आवाज उठाते रहे और अब पूरी ताकत के साथ उनके समस्याओं को सदन में उठाउंगा। इन्होंने कहा की जन प्रतिनिधियों के कलम की ताकत मुखर रही तो मशीन के बटन की ताकत फीकी पड़ गई क्योंकि इन लोगों को मशीन तंत्र में ज्यादा भरोसा। इन्होंने पहले भी चर्चा तिथि और शीर्ष नेताओं ने भी कहा था कि वैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होंगे तो जनता सही-सही अपना मतदान करेगी जिसमें कहीं धांधली का प्रश्न नहीं होगा लेकिन वोटिंग मशीन का संचालन सरकारी तंत्र करता है क्या गलत होने की संभावना रहती है। एक प्रश्न के जवाब में इन्होंने बताया कि यह भोजपुर और बक्सर का एमएलसी चुनाव नहीं बल्कि सत्ता पक्ष बनाम प्रतिपक्ष बन गया था।सत्तापक्ष के सभी विधायक, समर्थक तथा खुद एमएलए के भाई कन्हैया प्रसाद के लिए पूरी क्षमता के साथ डटे रहे लेकिन मतदाताओं के चाल को नहीं समझ सके या अपनों ने इन्हें सबक सिखाया। मैं अब जनप्रतिनिधियों, मतदाताओं का सेवक बन चुका हूं और इन लोगो के लिए समर्पित भाव से कार्य करूंगा।
बिहार विधान परिषद के उप चुनाव में आरा बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सोनु राय के जीत पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी एवं मिडिया में प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा कि तरफ से बधाई एवं शुभकामना ब्यक्त करते हुए कहा कि यह महागठबंधन कि चट्टानी एकता की जीत है ।इस जीत का असली हकदार दोनों जिला के पंचायत प्रतिनिधि मतदाता हैं। आज का जीत देश के लोकप्रिय नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी के उस कथन को प्रमाणित कर दिया है जो उन्होंने पुरे देश को सालों से बताने का काम कर रहे हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव होगा तो महागठबंधन जितेगा।वो आज पुनः एक बार साबित और प्रमाणित हो गया है।आज के इस जीत पर इंडिया एलायंस के सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं की जीत है। बधाई शुभकामना देने वालों में वार्ड पार्षद मोनु यादव युवा जिलाध्यक्ष डाक्टर भानु प्रताप सिंह NSUI अध्यक्ष अभिषेक तिवारी आरा विधानसभा अध्यक्ष साकेत तिवारी शक्ति सिंह मनन आशुतोष ठाकुर आर्यन सिंह रंजीत यादव शेखर कुमार मनोरंजन यादव आदि प्रमुख लोग हैं।
जीत की बधाई देने वालों में अनेक संस्थाओं के पदाधिकारीगण, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता सरफराज अहमद खान, नंदकिशोर सिंह यादव ने युवा नेता सोनू राय के 354 मतों से जीत को ऐतिहासिक जीत बताया।यह जीत निर्वाचित गांव के मुखिया, पंचायत, वार्ड सदस्य से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ता के परिश्रम और युवा नेता के प्रति अटूट विश्वास का प्रतिफल है। जनप्रतिनिधि बिना किसी लोभ, लालच, प्रभाव और दवाव के स्वतंत्र रूप से अपना मतदान किया यह अपने आप में एक बड़ी बात है।

Related posts

भोजपुर:तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला चिंताजनक,समूल नाश के लिए मोदी सरकार कड़े कदम उठाए: भारतभूषण

rktvnews

इंदौर में दिव्यांगों के रोजगार मेले को बेहतर प्रतिसाद के साथ मिली बड़ी सफलता।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर जिला में जुलाई के परफोर्मेंस रैंकिंग में चरपोखरी प्रथम : उप विकास आयुक्त

rktvnews

प्रदेश जदयू नेता व पूर्व मंत्री ने किया जनसंपर्क ।

rktvnews

Leave a Comment