RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:खाद्यान्न वितरण समय पर सुनिश्चित करें : उपायुक्त

NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश, गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 अगस्त।उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) अंतर्गत खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र लाभुक वंचित न रहे।
बैठक में भवन प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता को प्रखंड स्तरीय गोदामों की मरम्मति का कार्य शीघ्र पूरा करने, जिला सहकारिता पदाधिकारी को चयनित पैक्स की SOP मानकों के आधार पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा पैक्स की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को लाभुकों का ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज करने और छह माह या उससे अधिक समय से खाद्यान्न नहीं उठा रहे कार्डधारियों का सत्यापन कर उनके कार्ड रद्द करने को कहा गया।
उपायुक्त ने पीवीटीजी (PVTG) लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने और प्रत्येक माह वरीय पदाधिकारियों द्वारा झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदामों का निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। वहीं, कुंदा प्रखंड में आधार पंजीकरण केंद्र खोले जाने की भी बात कही गई।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, एफसीआई उठाव प्रभारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत :दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल देकर किया सम्मानित।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस- 2023 के अवसर पर पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा झंडोतोलन कार्यक्रम।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

गिरिडीह: मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर मल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,भारतीय खेलों में उनके अतुलनीय योगदान को किया गया याद।

rktvnews

जिला स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment