RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 1173 मामलों का निष्पादन, 15373050 रुपये समझौता राशि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मई। शनिवार को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय आशुतोष कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा, जिला पदाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, अभियोजन पदाधिकारी मणिक कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता रामधनी भारती लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह,जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के वरीय पदाधिकारीगण, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ-साथ अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 19 पीठों का गठन किया गया था।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आंकड़े

– कुल निष्पादित मामले:1173
– बैंक ऋण से संबंधित मामले:280
– न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों का निष्पादन:659
– बीएसएनएल से संबंधित मामले: 07
– कुल समझौता राशि: 15373050/- रुपये

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विगत 2 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा था। उन्होंने सभी सहयोगियों, बैंक अधिकारियों एवं पक्षकारों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

गढ़वा: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त द्वारा की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं प्रशासन:साहिल अरोरा

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ई-वाहन एक्सपो का फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

झारखण्ड:अबुआ वीर अबुआ दिशोम एक महत्वपूर्ण अभियान : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोपाल : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में भारतीय जनता मजदूर संघ का ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment