RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी ने ताराटॉड थाना अंतर्गत संचालित भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की।

पिछले महीने (सितंबर) में कुल 7,54,300 रुपये का वसूला गया था जुर्माना।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 अक्टूबर। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज प्रातः 05:00 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने ताराटॉड थाना अंतर्गत संचालित भारी/ओवरलोडिंग वाहन और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ओवरलोडिंग और ओवर हाइट अपराध के लिए 6 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया। उनमें से 3 वाहन रोड टैक्स और अन्य मानदंडों का भुगतान करने में विफल रहे, उक्त 4 वाहन को ताराटांड पुलिस स्टेशन में रखा गया। उक्त सभी वाहन क्षमता से अधिक वजन लेकर आवागमन कार्य कर रही थी। उन वाहनो पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177/179/194 के अन्तर्गत कारवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है। साथ ही डुमरी के समीप दो वाहनो को ओवरहाइट के कारण सुसंगत धाराओं में जुर्माना वसूला गया। इस जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला में नियम विरुद्ध तथा गैर जिम्मेदाराना ढंग से संचालित वाहनों पर कारवाई लगातार जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने (सितंबर) में कुल 7,54,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

Related posts

एनएमडीसी स्टील पाइपलाइन परिवहन हेतु वेल्डेड स्टील पाइप हेतु हॉट रोल्ड स्टील के लिए बीआईएस लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली,अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का भ्रमण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नगर निगम ने लगाया 8 लाख रूपए का जुर्माना! मामला महावीर टोला का।

rktvnews

भोजपुर: गंगा जल साक्षात ब्रह्म द्रव है:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment