RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व रेडक्रॉस दिवस पर साइकिल रैली, संगोष्ठी, सम्मान समारोह आयोजित।

संगठित होकर पीड़ित मानवता की सेवा में लगे : उप विकास आयुक्त

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त सह वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती गुंजन सिंह ने साइकिल रैली का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रा बैनर पोस्टर और नारा लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता फैलाई। प्रमुख नारा में – रेडक्रॉस का यही है नारा, मानव का मानव बने सहाय, करें रक्तदान महादान,बचाएं जान,सर हेनरी डयूनाट अमर रहे अमर रहे आदि रहा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट करते हुए स्वयंसेवकों ने झंडा तोलन स्थल तक ले गए। जहां मुख्य अतिथि द्वारा रेड क्रॉस का झंडोतोलन किया गया।इस अवसर पर संभावना आवासीय विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस टीम की छात्राओं ने ध्वज गीत प्रस्तुत किया। सर हेनरी डयुनॉट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे उत्तम केंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी है जहां लगातार सेवाभाव से चिकित्सा,रक्तदान,आपदा,आगलगी, बाढ़, सुखाड़ ,टीवी मरीजों के लिए तथा कोरोना काल में भी बराबर सहयोग के लिए 24 घंटा खड़ा रहा।हमसब संगठित मानवता की सेवा में सहयोगी बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद यादव ने किया। अतिथियों का स्वागत उप संरक्षक डॉक्टर अर्चना सिंह, नेत्र सर्जन डा एस के रुंगटा, सर्जन डा पी सिंह ने आज के दिन पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोगियों में गुड्डू सिंह द्वारा टोपी, सनातनी गंगा फाऊंडेशन द्वारा ग्लूकोन-सी,मंडी टू माल ग्रॉसरी द्वारा फ्रूटी, पंकज प्रभाकर द्वारा भारत स्काउट को मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम का देखरेख सचिव डॉक्टर विभा कुमारी द्वारा किया गया। प्रमुख उपस्थित लोगों में डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह,अशोक शर्मा जी ,डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला जी ,विजय कुमार मेहता, डॉक्टर अर्चना सिंह,के साथ प्रभात मिश्रा धर्मेंद्र पांडे,सागर ,राजेश सिंह आदि रहे।

Related posts

सारण:लोकसभा आम निर्वाचन में अवैध कैश एवं वस्तुओं के परिवहन एवं लेनदेन पर फ्लाइंग स्क्वाड की 39 टीम की है नजर।

rktvnews

भोपाल:मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 व 8 के मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन।

rktvnews

हरियाणा उदय:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का शुभारंभ

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment