RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/गिरीडीह (झारखंड)06 मई।झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने आज समाहरणालय सभागार ,गिरिडीह में समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में तथा समिति के सदस्य सह बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला के माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन तथा टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्राक्कलन की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त सह -जिला दंडाधिकारी राम निवास यादव ने सभी संबंधित विभागों द्वारा संचालित हो रहे कार्यों के प्रगति की जानकारी साझा की ।बैठक में समिति के सदस्यों ने प्रस्तावित बजट के आलोक के लिए गए कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यकता का मूल्यांकन किया । समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में अनावश्यक व्यय में कटौती करने तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी विभागों को समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में सदस्यों ने जिले में चल रही विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजना की प्रगति, कुछ योजना में विलंब का कारण, योजना में आने वाली समस्याएं सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा विभाग के पदाधिकारी के साथ की।
विशेष रूप से बैठक के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागों से योजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर उसकी गहन समीक्षा भी की जाएगी। साथ में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
समिति ने विद्युत, पेयजल,आपूर्ति,स्वास्थ्य,शिक्षा,पथ निर्माण,भवन निर्माण , कल्याण, समाज कल्याण, उद्यान, गव्य विकास, पेयजल, लघु सिंचाई, , प्रदूषण नियंत्रण, परिवहन, पर्यटन, सहकारिता, पशुपालन, सहित अन्य विभागों में चली रही योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में उपविकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सिविल सर्जन ,जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित कर्मी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सहारा निवेशकों के पैसे वापसी को ले लोकसभा के मकर द्वार पर सांसदों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

एडमिरल आरएल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (1923-1993) का शताब्दी समारोह।

rktvnews

भोजपुर: मंडलकारा, आरा स्थित रेडियो केंद्र से नालसा की योजनाओं से सभी काराधीन बंदियों को विधिक रूप से किया गया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर के विकास के लिए आंदोलन संचालित करेगा भाकपा माले : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री 24 सितंबर को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment