RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 फ़रवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नागरिकों को 6 फरवरी, 2026 को प्रसारित होने वाले विशेष ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख सकें।
प्रधानमंत्री ने परीक्षा का मौसम निकट आने के साथ ही एक बार फिर ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से संवाद स्थापित किया। इस वर्ष, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के साथ संवादमूलक सत्र आयोजित किए गए।
प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को ताजगी भरा और प्रेरणादायक बताया तथा छात्रों के उत्साह एवं खुलेपन की सराहना की। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर बल दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

श्री मोदी ने एक्स के एक पोस्ट में कहा:

“जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है!”

इस बार, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7वें लोक कल्याण मार्ग में #ExamWarriors के साथ चर्चा हुई। हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों से परस्‍पर बातचीत करना और तनावमुक्त परीक्षाओं तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगा।

6 फरवरी को पीपीसी का एपिसोड अवश्‍य देखें!

Related posts

बजरंग दल के विभाग संयोजक बने चंदन ओझा!मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग करुंगा:चन्दन ओझा

rktvnews

भोजपुर: “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान “के नारे के साथ भाजपा ने निकाला मशाल जुलुस।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मानगो में ओवरब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

rktvnews

बिहार:मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए वृहद स्तर पर प्रशिक्षण जारी।

rktvnews

Leave a Comment