RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर विद्यार्थी परिषद द्वारा बालिकाओं का एथलीट मीट कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती एवं विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में जैन महाविद्यालय के प्रांगण में बालिकाओं के लिए एथलीट मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें 1000 मी 400 मी एवं 100 मी की दौड़ को शामिल किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित से हुआ।इस दौरान भारत माता की जय घोष एवं स्वामी विवेकानंद जी अमर रहे के नारों से गूंजता रहा।
मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय एसएफडी प्रमुख राहुल गौड़ उपस्थित रहे। इन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं उनको अपने प्रतिभा को निखारने के लिए मंच देने का काम करते आ रही है।चंदन तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विवेकानंद जी के शिकागो सम्मेलन में सहभागिता का जिक्र किया। विषय प्रवेश नगर मंत्री सूर्यमणि तिवारी ने रखा । मंच संचालन समीर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष शौर्य पाठक ने किया। प्रमुख उपस्थिति में संयोजक ऋतुराज चौधरी, जिला संयोजक अनूप सिंह, एसएफडी सह संयोजक राजन कुमार, रितिका राज, आदित्य कुमार सिंह, निखिल राज,रितेश चौधरी, आदर्श कुमार सिंह, राहुल कुमार, , विक्रांत ओझा,हैप्पी किशोर, नीतीश कुमार सिंह, रोहित नरेश, निखिल सिंह, किशन कुमार, नीतीश कुमार,निशांत कुमार ,आस्था कुमारी , खुशी कुमारी,कल्पना कुमारी , राज तिवारी आदि उपस्थित रहें।

Related posts

मध्यप्रदेश:सागर में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया मतदान!आजादी के बाद से प्रत्येक निर्वाचन में करती रही हैं मतदान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक, शौचालय निर्माण में तेजी लाने, मुसाबनी प्रखंड के सभी गांवों को 10 दिनों में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “विश्व मधुमेह दिवस” का आयोजन! बिमारी का दिवस मनाये जाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य होता है, बिमारी के संबंध में जागरूकता पैदा करना: डॉ प्रवीण सिन्हा

rktvnews

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रु० की 6,778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

देवघर:PNG किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है : उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को तिलक लगाकर, चुन्नी ओढ़ाकर स्नेह पूर्वक कराया भोज।

rktvnews

Leave a Comment