RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

शोधार्थियों के लिए आधार-वस्तु देते हैं प्रो अमरनाथ सिन्हा के आलेख!साहित्य सम्मेलन में आलोचना पुस्तक ‘हिन्दी साहित्य और लोक-चेतना’ का हुआ लोकार्पण ।

पटना/बिहार 18अगस्त। मधेपुरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और विद्वान समालोचक प्रो अमरनाथ सिन्हा हिन्दी के एक ऐसे मनीषी आचार्य हैं, जिनके साहित्य में, शोध करने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सामग्री मिल जाती है। प्रो सिन्हा अपने साहित्यिक दायित्व के प्रति सदैव जागरूक और सतर्क रहे हैं।यह साहित्य सम्मेलन के लिए गौरव का विषय है कि प्रो सिन्हा की दो पुस्तकें यहाँ से प्रकाशित हो रही हैं, जिनमे से एक का आज लोकार्पण हो रहा है।
यह विचार शुक्रवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में, डा सिन्हा के आलेखों के संकलन ‘हिन्दी साहित्य और लोकचेतना’ के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने व्यक्त किए।
अतिथियों का स्वागत करते हुए, सम्मेलन के प्रधानमंत्री डा शिववंश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी साहित्य में लोकचेतना के जितने भी आयाम हो सकते हैं, वे सबके सब विद्वान समालोचक प्रो सिन्हा की लोकार्पित पुस्तक में आएँ हैं। आलोचना-साहित्य में एक मानक के रूप में इस पुस्तक का उल्लेख किया जाएगा।
लेखकीय वक्तव्य में प्रो सिन्हा ने कहा कि हिन्दी के विद्यार्थी और अध्यापक के रूप में अपने लम्बे जीवन में, हिन्दी के मध्यक़ालीन इतिहास का लगभग ४० वर्षों तक अध्ययन-अध्यापन का अवसर मिला। अपने अध्यापकीय जीवन में इस प्रसंग में जितने प्रश्न उभरे उन सब पर अलग-अलग समय में जो उत्तर के रूप में आलेख लिखे गए, यह संकलन उन्हीं आलेखों के हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी साहित्य के महान इतिहासकार पं राम चंद्र शुक्ल का कहना था कि हिन्दी साहित्य का इतिहास, अन्य इतिहास की भाँति सूचनाएँ भर नहीं है, उसके संचित मूल्य भी है। हिन्दी साहित्य का इतिहास भारतीय समाज को मूल्य की चेतना भी प्रदान करता है।
सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद, डा कल्याणी कुसुम सिंह, डा मधु वर्मा, डा निगम प्रकाश नारायण, कुमार अनुपम, डा पुष्पा जमुआर, वरिष्ठ कवि बच्चा ठाकुर, शायर आरपी घायल, जय प्रकाश पुजारी, डा अर्चना त्रिपाठी, पारिजात सौरभ, ई अशोक कुमार, अर्जुन प्रसाद सिंह, डा ओम प्रकाश जमुआर तथा सिद्धेश्वर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन कवि ब्रह्मानंद पाण्डेय ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह ने किया।
इस अवसर पर, लेखक के पुत्र शिशिर राजन, बाँके बिहारी साव, सुधीर कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, शिवांग कुमार सिंह, अमीरनाथ शर्मा, दिगम्बर जायसवाल, अमन वर्मा, राहूल कुमार, आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

केरल की राज्य मंत्री वीना जॉर्ज ने केरल में ‘आयुष सेक्टर में आईटी समाधान’ पर आयोजित राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

सन नियो की अभिनेत्रियां मेघा रे और गौरी शेलगांवकर ने साझा की अपनी नवरात्रि से जुड़ी यादें।

rktvnews

भोजपुर: लालू यादव के जन्म दिवस पर दलित – महादलित बस्तियों में प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में किया गया भोजन एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:कबीर के दोहा व पद सत्य व प्रेम के द्योतक : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment