RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में एनएचएआई से जुड़े परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का किया आयोजन।

राजकीय श्रावणी मेला से पूर्व लंबित कार्यों को पूर्ण करने का दिया गया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)06 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज एनएचएआई से संबंधित परियोजनाओं से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने एनएचएआई से जुड़े निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति व पूर्व के दिए गए निर्देशों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए देवघर बासुकीनाथ (114A) के कार्यों को श्रावणी मेला से पूर्व 25 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि मेला के दौरान वाहनों के आवागमन से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने 114A के तहत हिंडोलावरन समीप आरओबी निर्माण कार्य को रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए गति देने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने देवघर बाइपास परियोजना के कार्यो की समीक्षा करते हुए फारेस्ट क्लीयरेंस को लेकर डीएफओ को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही भू-अर्जन व भु-हस्तांतरण से जुड़े कार्यों, रैयतों के बकाया मुआवजा राशि से संबंधित कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए उनके निर्माण लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप मेला से पूर्व लंबित कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी  शैलश प्रियदर्शी, कार्यपालक अभियंता एनएचएआई, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

नवादा में नीतीश जी को सुनना व देखना बहुत ही लगा पीड़ादायक : शिवानंद तिवारी

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद में महिलाएं अपनी- अपनी आकांक्षाओं को कर रहीं सांझा।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर ग्रामीण विकास विभाग, गढ़वा द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

पटना:सितम्बर में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का भव्य शताब्दी-समारोह,दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप, भारत के ही नहीं विदेशों के हिन्दी-सेवी भी लेंगे भाग।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment