RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 में श्रद्धालुओं को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्स के साथ उपायुक्त की समन्वय बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)06 मई lउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज आगामी श्रावणी मेला, 2026 के दौरान श्रद्धालुओं के दृटिकोण से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एम्स के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान श्रावणी मेला के समय एम्स के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आपातकालीन स्थिति के लिए एम्स में विशेष वार्ड और 15 बेड आरक्षित रखने पर सहमति बनी। साथ ही किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और एम्स के बीच एक ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) के गठन पर चर्चा हुई। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की दिशा में दोनों ओर से नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया और तैयारियों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा मेडीकल सुपरिटेंडेंट, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग व एम्स के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: बिहार राज्य चौकीदार दफादार पंचायत संघ के बैनर तले शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव!चुनौतियों को अवसर में बदल एमजीजीएस की ब्रांड वैल्यू बढ़ाए:शासन सचिव

rktvnews

स्किल डिमांड और स्किल सप्लाय के बीच के गैप को कम करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment