RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन महाराजा कॉलेज मैदान में संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वन प्रमंडल, भोजपुर द्वारा महाराजा कॉलेज मैदान, भोजपुर में “Now For Climate” थीम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, भोजपुर बलदेव चौधरी थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है तथा इसके प्रभावों को कम करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि निदेशक, एनईपी, लोक प्रकाश ने पर्यावरण संरक्षण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रकृति एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन वन प्रमंडल पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा किया गया। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हरित पहलों एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण शपथ, जागरूकता संदेश तथा जलवायु परिवर्तन से संबंधित विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि गण सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संगठन एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ संजय सिंह को राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया गया “क्षत्रिय रत्न अवार्ड- 2023”

rktvnews

सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखद : केसी सिन्हा

rktvnews

बिहार राज्य चौकीदार दफादार पंचायत भोजपुर की जिलाकार्यसमिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने महिलाओं के कानून और अधिकार संबंधी किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:मनरेगा योजना अंतर्गत 30 ग्राम रोजगार सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

rktvnews

Leave a Comment