RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:16-18 मई को दरभंगा में होने वाले 12 वां राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला स्थाई समिति की बैठक संपन्न।

बड़गांव में डा•अम्बेडकर की मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ 10 मई को बड़गांव में होगा प्रतिरोध सभा-माले

बड़गांव में डा•अम्बेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा तोड़ने वाले जातिवादी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करे जिला प्रशासन-माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 मई।16-18 मई 026 को दरभंगा [लहेरियासराय] में होने वाले भाकपा-माले का 12 वां राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर भोजपुर जिला स्थायी समिति की बैठक जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में आयोजित की गई!बैठक में अतिथि के बतौर पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता का•स्वदेश भट्टाचार्य मौजूद थे!
बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव अभ्युदय ने किया!
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा बिहार में जबसे भाजपा की सरकार बनी तब से सामंती अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है जिसका जीता-जागता उदाहरण भोजपुर में देखने को मिल रहा है!अभी हाल में ही बड़गांव (अगिआंव) में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अनावरण का एक माह भी नहीं हुआ कि मनुवादी ताकतों ने नवनिर्मित प्रतिमा तोड़ दिया गया!पवार में सरेआम शिवलखन पासवान की हत्या कर पेड़ में लटका दिया गया,नगरी में मनोज शर्मा एवं भोला पासवान को गोली गयी,तरारी में तरारी विधायक के द्वारा गरीब दलितों के जमीन को जबरन छीना जा रहा है बड़हरा में तुलसी छपरा निवासी शिक्षक नीरज शर्मा को गोली से छलनी कर हत्या की दी गई!
उन्होंने आगे कहा कि जहां मोदी सरकार ने मजदूरों के अधिकारों पर हमला बोल दिया है वहीं उसकी शह पर मनुवादी ताकतें दलित-गरीबों पर हत्या-हिंसा-बलात्कार,मजदूरों के दमन और दलित गरीबों के सम्मान व बराबरी के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ 10 मई को बड़गांव में विशाल प्रतिरोध सभा होगी!
बैठक में केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व पीरो के पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,रमेश सिंह,उपेन्द्र भारती,सुधीर सिंह,विजय ओझा,अयोध्या सिंह,इंदू सिंह,शब्बीर कुमार,दिलराज प्रीतम,क्यामुद्दीन अंसारी,रघुवर पासवान,राजनाथ राम,जितेंद्र सिंह,कामता प्रसाद सिंह,दिलिप कुमार,चंदन कुमार,संगीता सिंह,भोला यादव,कमलेश यादव,महेश प्रसाद,नंद जी राम,हरेंद्र सिंह,शिवमंगल यादव,निरंजन केसरी,बिष्णु ठाकुर शामिल थे!

Related posts

नारनौल:6 मार्च को आईटीआई में जॉब मेले आयोजन।

rktvnews

रायपुर : दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है – मुख्यमंत्री

rktvnews

औरंगाबाद: डीएम ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम को लेकर बंदोबस्त कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बागपत का गौरव : एम्ब्रोसिया व आकृति जवैक्राफ्ट को इंटरनेशनल ट्रेड शो में विशिष्ट सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment