
पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

“सर्वे भवन्तु सुखिन में जन की भूमिका”विषय पर आयोजित हुई थी भाषण प्रतियोगिता।

माधुरी साव बनी विजेता, मिला 25 हजार रुपए का पुरस्कार इनाम।

जोया सिंह को दी गई 11 हजार की पुरस्कार राशि,बनी उपविजेता।

डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ था कार्यक्रम।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )02 मई। स्थानीय मैना सुंदर धर्मशाला में डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय भाषण प्रतियोगिता “सर्वे भवन्तु सुखिन में जन की भूमिका” को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आरा विधायक संजय सिंह टाइगर ने कहा की यह बड़ा ही व्यापक है पर इसका सार है कि जीवन के स्याह पक्ष को दरकिनार कर उद्धार पक्ष अपनाया जाए।हम उस देश में पैदा हुए हैं जहां चींटी को भी चारा दिया जाता है। हमने कोरोना काल भी देखा है कारगिल युद्ध भी देखा है। पाकिस्तान का युद्ध भी देखा है जहां महिलाओं ने देश के लिए अपने गहने तक बेचे थे।हमें स्वयं के साथ समाज,राष्ट्र की जिम्मेवारी लेनी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जया जैन व संचालन दिवाकर पांडे ने किया।
कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता में विजेता बनी माधुरी साव को 25 हजार और उपविजेता रही जोया सिंह को 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि ट्रस्ट की अध्यक्षा द्वारा प्रदान की गई।प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन से ज्यादा प्रतिभागियों ने 30 अप्रैल को भाग लिया था।निर्णायक मंडल में डॉ ( प्रो) नन्द जी दुबे,डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा,और मुंबई से आए अनुराग जैन शामिल थे।
शुक्रवार 01 मई को सभी प्रतिभागियों को मेमेंटो,प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विधायक को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ नंद जी दुबे,आदित्य विजय जैन,अतुल प्रकाश,डॉ किरण कुमारी,ममता मिश्रा,रेणु मिश्रा,पप्पू सिन्हा,भोर के सुशील, कवि नंद किशोर कमल,वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह,साधना श्रीवास्तव आदि ने भी अपने अपने विचार रखें।
