RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘विश्व नृत्य दिवस’ पर नृत्यांजलि का भव्य आयोजन।

नृत्य संकाय के विद्यार्थियों ने बिखेरा कला का जादू।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 1 मई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के नृत्य संकाय द्वारा विश्व नृत्य दिवस पर नृत्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी कुलसचिव वेंकट रमन गुड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो. डॉ. नमन दत्त ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में कथक विभाग की डॉ. मंजरी बख्शी एवं डॉ. गुजन तिवारी अतिथि व्याख्याता के निर्देशन में विद्यार्थी सचिन, तनुश्री, कल्पना, पायल, अर्पिता, रंगीना, पुंखा, सोनाली, चांदनी, प्रिया, मेघा, नंदिनी, अंतरा एवं यशस्वी द्वारा सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसी अनुक्रम में भरतनाट्यम् विभाग की शोधार्थी बिंदु नायर के निर्देशन में छात्रा रोशनी, गरिमा, साक्षी, प्रीति, कुसुम, अनुपमा, कीर्ति, मानसी, पल्लवी, खुशबू, श्रुति एवं ज्योति द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही ओडिसी विभाग की छात्रा प्रज्ञा गोस्वामी के निर्देशन में छात्रा प्रज्ञा, हिमानी, दुर्गा, मीरा, डॉली, सोनाली, अंजलि एवं रीना के द्वारा उत्कृष्ट सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
संपूर्ण कार्यकम का निष्पादन नृत्य संकाय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नृत्य संकाय से डॉ. शिवाली सिंह (सहायक प्राध्यापक, कथक विभाग), डॉ. शेख मेदिनी होम्बल (सहायक प्राध्यापक, भरतनाट्यम् विभाग), सुशांत कुमार दास (सहायक प्राध्यापक, ओडिसी विभाग) तथा अतिथि व्याख्याता डॉ. गुंजन तिवारी, डॉ. मंजरी बख्शी एवं होरिल गौर उपस्थित थे। अन्य संकायों से डॉ. हरिओम हरि (सहायक प्राध्यापक, अवनद्ध विभाग) एवं विवेक नवरे (सहायक प्राध्यापक, तंत्रीवाद्य विभाग) सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

नवनिर्वाचित गया क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के विधान पार्षद जीवन कुमार का हिंदू जागरण मंच,आरा ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

rktvnews

वायु सैनिक प्रशिक्षण स्कूल, बेलगावी में अग्निवीरवायु प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर डिजिटल शिक्षण सामग्री के वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में शरद ऋतु सत्र 2023 के लिए पासिंग आउट परेड का आयोजन।

rktvnews

केन्‍द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एफटीए वार्ता के लिए ब्रिटेन का दौरा करेंगे; ईएफटीए के साथ टीईपीए पर प्रगति की समीक्षा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment