RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत मानव संग्रहालय में लोकगीत गायन प्रतियोगिता आयोजित।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)19 सितंबर।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संग्रहालय के 25 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की विविध लोकभाषाओं एवं लोक परंपराओं से जुड़े गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रतिभागियों ने मराठी, बंगाली, मणिपुरी, भोजपुरी, बुंदेलखंडी तथा आल्हा सहित विभिन्न भाषाओं एवं लोक शैलियों में लोकगीत प्रस्तुत कर भारतीय सांस्कृतिक विविधता की समृद्ध झलक प्रस्तुत की। प्रस्तुतियों में लोकजीवन, परंपरा और क्षेत्रीय संस्कृति की सजीव अभिव्यक्ति देखने को मिली।

कार्यक्रम में ज्योति पांडे, थिएटर आर्टिस्ट, क्लासिकल सिंगर एवं थिएटर फैसिलिटेटर, मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा लोकगीतों की सांस्कृतिक महत्ता और प्रस्तुति के विविध पक्षों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुदीपा राय रहीं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी राजेंद्र झारिया एवं हिंदी प्रभाग से डॉ. रविंद्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संग्रहालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

मानव संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि,लोकगीत गायन प्रतियोगिता ने हिंदी पखवाड़े के आयोजन को भारतीय भाषाओं और लोक परंपराओं की विविधता से जोड़ते हुए एक जीवंत सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया।

Related posts

विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के राष्ट्रीय स्तर की समन्वय समिति ने दिल्ली में आज केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय में पहली बैठक की।

rktvnews

गढवा :मोबाइल टॉवर कंपनियां लेबर सेस का बकाया विभाग के खाते में कराएं जमा! 263 मोबाइल टावर का 92 लाख 5 हजार उपकर बकाया

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जन सुराज ने घोषित किया तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार, विधान परिषद उपचुनाव में डॉ विनायक गौतम होंगे प्रत्याशी।

rktvnews

अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में CREDAI गार्डन-पीपुल्स पार्क का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मणिपुर में नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया और इम्फाल में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- हर दिन वीडियो की गुणवत्ता हो रही बेस्ट — महेन्द्र, सिमरन और दिनेश ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

Leave a Comment