RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय के बच्चों ने नेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपिआड में गोल्ड और सिल्वर मेडल लाकर मचाया धूम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मार्च। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में उस समय हर्ष व्याप्त हो गया जब विगत दिनों हुए नैशनल लेवल ओलिंपिआड कम्पटीशन के अंतर्गत हुए आल इंडिया टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, नैशनल लेवल मैथमेटिक्स ओलिंपिआड एवं नेशनल लेवल साइंस ओलिंपिआड मे गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किये।आल इंडिया टैलेंट सर्च परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर जहां तीन छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किये और गोल्ड मेडल के साथ साथ चार चार हज़ार के चेक प्राप्त किये वहीं राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं ने भी द्वितीय स्थान का गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गोल्ड मेडल के साथ साथ सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस और चेक प्राप्त करने वाले बच्चों का नाम है रौनक सिंह और हर्षित ओझा जो कक्षा नवम के छात्र हैँ और इनाफ अकरम तथाक्षात अग्रवाल जो कक्षा छठी के छात्र हैँ। कक्षा नवम की ही अवनी छात्रा को नैशनल लेवल साइंस ओलिम्पियाड में गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस मिला। इसके अलावे इस श्रेणी में आल इंडिया टैलेंट सर्च परीक्षा में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के नाम हियन अक्षत रस्तोगी एवं वैष्णवी ज्योति, जो कक्षा चार से हैँ। श्रेष्ठ बिजय जैन, सज़फ़ा अकरम, इनाफ अकरम, उत्कर्ष सिंह, अभिषेक कुमार,, आयुष्मान कुमार, जो कक्षा छ: से हैँ। अभिषेक कुमार राय, जो कक्षा सात से हैँ। रौशन राज, काजल कुमारी, साक्षी पारमार, जो कक्षा आठ से हैँ। रौनक सिंह, हर्षित ओझा, शिवम्बकुमार गुप्ता, अभिनव कुमार, जो कक्षा नवम् से हैँ। नैशनल लेवल साइंस ओलिंपिआड में सिल्वर मैडल के साथ साथ सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के नाम हैँ, वैष्णवी ज्योति,जो कक्षा चार से हैँ। साज़फ़ा अकरम, सौम्या राज, आयुष राज, आयुषी कुमारी, प्रिन्सी कुमारी, देव दत्त दुबे, जो कक्षा छः से हैँ। पियूष कुमार, आलोक सिंह, सक्षम भट्ट, आरोही शक्ति, जो कक्षा आठ से हैँ। अराध्या गुप्ता, आदित्य राज, गौतम कुमार, अभिनव कुमार, जो कक्षा नवम् से हैँ। इन सब में खास बात यह रही कि इनमे कई बच्चे ऐसे हैँ जिन्होंने अलग अलग विधा में अलग अलग मैडल्स और सर्टिफिकेट्स एक साथ प्राप्त किये। वैसे बच्छी जिन्होंने दो या दो से अधिक मेसॉस प्राप्त किये हैँ उनके नाम हैँ श्रेष्ठ बिजय जैन और इनाफ अकरम जिन्होंने मैथमेटिक्स और आल इंडिया टैलेंट सर्च दोनो के मेडल्स प्राप्त किये। उसी प्रकार साजफ़ा अकरम ने भी आल इंडिया टैलेंट सर्च परीक्षा और साइंस ओलिंपिआड जैसी विधाओं में दो मैडल्स प्राप्त किये। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ सीपी जैन ने अपने हाथों से इन सभी बच्चों को अन्य सभी उपस्थित बच्चों के सामने असेंबली के समय मैडल्स, सर्टिफिकेट्स और चेक प्रदान किये और अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बच्चों के बीच एक उत्साह सा माहौल था जिसे ऊर्जा प्रदान करते हुए वाईस प्रिंसिपल डॉ सर्वेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को न सिर्फ बधाई दी बल्कि अन्य सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को कहा कि आज इन बच्चों का है तो कल अवश्य आपका होगा अगर आप सही दिशा में और समय के साथ चलते रहेंगे।

Related posts

कैबिनेट ने एक साथ निर्वाचन कराने पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशें स्वीकार कीं।

rktvnews

रायपुर:आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित।

rktvnews

विकास पुरुष केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 8 मार्च को सैकड़ो योजनाओ का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण।

rktvnews

शिक्षा और सदाचार हैं जगत् के आधार : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

गोपालगंज: टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित।

rktvnews

Leave a Comment