RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

न्यूक्लियस मॉल रांची में संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)21 अप्रैल।अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची,उत्कर्ष कुमार द्वारा स्वीप के तहत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अप्रैल को न्यूक्लियस मॉल रांची में संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी, जफर हसनाथ एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा नाटक के जरिए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें एक वोट की ताकत से रु बरू कराया। नाटक के दौरान लोगों में काफ़ी ज्यादा उत्साह था। उन्होंने मतदान जरूर करने का भरोसा दिया साथ ही कहा की इस तरह के आयोजन से लोगों को काफ़ी जानकारी मिलती है। वे मतदान 25 मई 2024 को करने को लेकर काफ़ी उत्साहित है।
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, उत्कर्ष कुमार द्वारा लोगों से कहा की जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज आज तक नही हुआ है वह नाम दर्ज 25 अप्रैल 2024 तक जरूर से करा ले। ताकि इस लोकतंत्र के महापर्व में आप शामिल हो सके। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की मतदान के दिन अपने-अपने घरों से निकल कर मतदान करें। ताकि शहरी वोट के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो।

Related posts

चतरा;उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा किए जा रहे कार्यों की कि अनुशंसा।

rktvnews

इंदौर:डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार।

rktvnews

जमीनी विवाद में फायरिंग व मारपीट में 10 गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में संचालित शिक्षण संवर्धन कार्यशाला में शिक्षण विधियों और संसाधनों के निर्माण पर बल दिया गया।

rktvnews

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारतीय सेना के सेमिनार चाणक्य रक्षा संवाद-2025 के तीसरे संस्करण में शामिल हुईं।

rktvnews

उत्तराखंड:20वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment