RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:एग्री स्टैक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी रिची पांडेय सम्मानित।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार)30 अप्रैल।पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय को एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹75,000 (पचहत्तर हजार) की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।
यह सम्मान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुनिश्चित रूप से प्राप्त हो सके।
सीतामढ़ी जिले ने जिलाधिकारी रिची पांडेय के नेतृत्व में इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जिला प्रशासन की सतत निगरानी, समन्वित प्रयास एवं त्वरित समस्या समाधान के कारण यह कार्य तेज गति से आगे बढ़ा है।
अब तक जिले में कुल 1,80,190 किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा चुका है, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे एवं सुगमता से प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि जो किसान अभी तक इस योजना से वंचित हैं, वे शीघ्र अपना फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से प्राप्त हो सके।

Related posts

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एनआईपीसीसीडी, नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

जमशेदपुर:राष्ट्र स्तरीय सम्मेलन में बघुरिया संकुल संगठन, घाटशिला को मिला सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोक भवन, नैनीताल परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण।

rktvnews

चतरा में बिजली संकट से राहत हेतु हंटरगंज ग्रिड सब स्टेशन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी।

rktvnews

चतरा के दो संकुल स्तरीय संगठनों को ‘SHG Federation Awards–2025’ में राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment