RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा सांसद ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

जिलेवासियों सहित सभी रेलवे कर्मचारियों को दी बधाई, कहा यह कारवाँ लगातार बढ़ता रहेगा।

 

सांसद ने स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से नवादा महादलित टोला और जवाहर टोला में समुदायिक भवन का किया शिलान्यास।

आरा/भोजपुर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 12 सितम्बर।आज भोजपुर निवासियों के लिए खुशियों का दिन रहा। आरा सांसद सुदामा प्रसाद के सतत प्रयास से तीन ट्रेनें अब आरा से खुलेंगी. आज सांसद ने गाड़ी सं. 13225/26 जयनगर- दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12359/60 कोलकाता पटना गरीब रथ एक्सप्रेस (नई गाड़ी सं. 13127/28) व 13245/46 & 13247/48 कैपिटल एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना किया।
ज्ञातव्य है कि सांसद सुदामा प्रसाद इन ट्रेनों के आरा तक विस्तार के लिए पिछले एक वर्ष से लगातार लगे रहें । सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, लोकसभा में रेलवे कमिटी की बैठक में इन गाड़ियों के विस्तार का प्रयास किया था जो आज सफल हुआ।
सांसद सुदामा प्रसाद ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत आरा के जवाहर टोला में क्रांति पार्क के पास और नवादा थाना के पीछे महादलित टोले में सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि इन गाड़ियों के ठहराव से न केवल जिलेवासियों बल्कि पूरे शाहाबाद के लोगों को सहूलियत होगी। इसके लिए हमने लगातार प्रयास किया। उन्होंने जिलेवासियों सहित सभी रेलवे कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कारवाँ लगतार बढ़ता रहेगा।
इस कार्यक्रम में माले केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, सुधीर कुमार, निरंजन केशरी, रौशन कुशवाहा, सुमित कुमार, राज नाथ राम, चन्दन कुमार, अमित कुमार बंटी, दीनानाथ सिंह सहित अन्य कई प्रमुख लोग शामिल थे।

Related posts

आरबीआई ने दिल्ली में वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज़ के तीसरे क्षेत्रीय स्तर के दौर का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पब्लिक सहयोग के मद्देनजर जिले सहित कई थाना क्षेत्रों में कराया खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने एन. जे. यासस्वी के जीवन पर आधारित पुस्तक “फर्स्ट फॉरएवर” का किया विमोचन।

rktvnews

&TV और उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रयास: ‘आपका उत्तर प्रदेश, सुरक्षित प्रदेश”

rktvnews

अभिनेत्री हेमा मालिनी की अदभुत नृत्य प्रस्तुति ने मोहा सबका मन।

rktvnews

बक्सर:जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment