RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का दौड़ और संगोष्ठी मसाढ़ के खेल मैदान पर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत,भोजपुर प्रखंड उदवंतनगर में मां भवानी स्पोर्ट क्लब के तहत उच्च विद्यालय मसाढ़ के खेल मैदान में महिलाओं को दौड़ और संगोष्ठी आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में गणेश सिंह पूर्व एनएसजी कमांडो ने बताया कि हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। महिलाएं हमारे लिए कितनी खास हैं। स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर से लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में कदम से कदम मिलाकर चल रही है।महिलाओं की सीमाएं आकाश की तरह अंतहीन हो गई हैं। अतिथि अशोक कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, चंदन सिंह उपस्थि रहे।स्वयंसेवक राजा कुमार ने कहा कि “नारी शक्ति है, सम्मान है, इस सृष्टि का अभिमान है।” साथ ही वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई” पर केंद्रित है। दुनिया भर में “गिव टू गेन” अभियान जेंडर इक्वालिटी के लिए आपसी सहयोग और उदारता के महत्व पर जोर देता है। आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान अकाशी कुमारी,द्धितीय स्थान सलोनी कुमारी तृतीय स्थान कृति कुमारी साथ ही उपस्थिति रहे भागवत कुमार , मिठू कुमार, कुणाल सिंग,अविनाश सिंह रहे।

Related posts

भोजपुर:आर वी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय द्वितीय पेयर गो राज्य प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत उपायुक्त को लगाया गया बैच।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

भाजपा की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर,दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार इलेक्ट्रोल बॉन्ड: ऐपवा

rktvnews

पटना:रेडक्रॉस बिहार की वार्षिक बैठक में बोले राज्यपाल यथाशीघ्र टीबी मुक्त भारत बनाने का करें प्रयास।

rktvnews

गढ़वा:बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल।

rktvnews

Leave a Comment