RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 अप्रैल।आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा-बैठक सह ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जिले में NEET (UG) परीक्षा के संचालन हेतु एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है, जो सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चतरा में स्थापित किया गया है। इस केंद्र पर कुल 432 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 3 मई को एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित है।
उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसे पूर्ण पारदर्शिता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं वीक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) सुनिश्चित करने, बिना वैध प्रवेश पत्र किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा केंद्र के आसपास असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने को कहा गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, विद्युत प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, चतरा सदर थाना प्रभारी, केंद्र अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर राज्य सहित देश देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर: वामदलों के राष्ट्रव्यापी फिलिस्तीनी एकजुटता दिवस के तहत निकला गया एकजुटता मार्च।

rktvnews

बक्सर सांसद को थाना प्रभारी ने दी धमकी,कहा आप जैसे सांसदों को रखता हूं जेब में।

rktvnews

सीसीआई ने गोदरेज समूह के भीतर विभिन्न संस्थाओं के हितों, कानूनी स्वामित्व और प्रबंधन के पुनर्गठन को मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर:महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह जयंती आयोजित।

rktvnews

भगवत शरणागति में ही सद्गति मिलती है:कथावाचिका गंगा मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment