
उमरिया/ मध्यप्रदेश(मनोज कुमार प्रसाद)29 अप्रैल।शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के निर्णय अनुसार विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक दृष्टिकोण हेतु परामर्शदाता राकेश चौधरी द्वारा सत्र आयोजित किया गया । उन्होंने प्रभारी प्राचार्य एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कल्याण की एक स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपनी क्षमताओं को पहचानता है, जीवन के सामान्य तनावों का सामना कर सकता है, उत्पादक रूप से काम कर सकता है और समुदाय में योगदान दे सकता है।
उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के बिना कोई शारीरिक स्वास्थ्य नहीं है; यह सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करता है। उन्होने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य विकार (जैसे चिंता, अवसाद) जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, लेकिन उचित देखभाल और योग जैसी चिकित्सापूरक विधियों से इनमें सुधार संभव है. इसके लिए पढ़ाई के समय घबराहट या मन एकाग्र न होना जिसमें मन एकाग्र करने के लिए ग्राउंडिंग तकनीकी की जानकारी विस्तार से बताई गई और नियमित दिनचर्या,संतुलित आहार,पर्याप्त नींद और सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।इसके साथ टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं जस्ट आस्क चैट बोर्ड,मनहित ऐप की जानकारी दी गई और फीडबैक लिया गया जिसमें उपस्थित प्रभारी प्राचार्य अपूर्वा दहायत और छात्राएं उपस्थित रहे।
