RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रेडक्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन आवश्यक:प्रांतीय रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा

प्रांतीय रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ बी बी सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 सितंबर।भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बिहार के चेयरमैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, डॉक्टर विनय बहादुर सिंह एक पारिवारिक कार्यक्रम में आरा आये हुए थे। भाभी स्मृति शेष शिक्षिका उषा सिंहा का प्रथम पुण्य तिथि का पारिवारिक कार्यक्रम बाबू बाजार स्थित आवास पर था। परिवार के लोग उपस्थित रहे और स्व उषा सिंहा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया। बताते चले की प्रो कन्हैया बहादुर सिंहा,कार्यकारी अध्यक्ष फुटाब की भाभी थी। डाक्टर बीबी सिंहा इनके बड़े भाई हैं ।उनके परिवार के लोगो में डा नीरज, इंजीनियर निश्छल ,अंकल ब्रिजेन्द्र बहादुर, श्रीकृष्णा जी, अरूण कुमार सिन्हा,बालक नाथ प्रसाद आदि के बीच मैं भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उपस्थित रहा।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के प्रांतीय चेयरमैन होने के कारण बड़े भाई के रूप में संबंध है।आरा इनकी जन्म भूमि और कर्मभूमि का लगाव, पास में धमार गांव के स्थाई निवासी होने का एहसास, भोजपुर की मिट्टी की महक को राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय तक पहुंचने वाले में डॉक्टर विनय बहादुर सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बिहार का पहला ब्लड बैंक कैमूर में इन्होंने अपने सर्विस काल में सभी लोगों से एक एक ₹1 मांग कर ब्लड बैंक की स्थापना कर अपना नाम और काम इतिहास के पन्नों दर्ज कराया। वर्तमान में रेड क्रॉस सोसायटी को ब्लड डोनेशन करने के लिए सभी सुविधाओं से लैस एसी बड़ा बस दिया। जिससे अब ब्लड डोनेशन कैंप शहर से देहात तक लगाने में काफी सुविधा हुई है।
ब्लड बैंक डेंगू के मरीजों को किस प्रकार फायदा पहुंचाएगा के
जवाब में इन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी डेंगू के प्रकोप से बचाने के लिए सभी ब्लड बैक को तत्पर रहने का संदेश जारी किया है। इन्होंने बताया कि डेंगू के किसी मरीज को परेशानी नहीं हो इसलिए हर आवश्यक संसाधन से ब्लड बैंक को परिपूर्ण रखा जाए।
डाक्टर बीबी सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है जिसकी पूर्ति प्लेटलेट्स को चढ़कर मरीज को ठीक किया जाता है। प्लेटलेट्स ब्लड का एक अभिन्न हिस्सा है। जिसे केवल ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन के माध्यम से अलग किया जाता है। यह मशीन केवल पटना में ही उपलब्ध है। सभी ब्लड बैंक अधिक से अधिक करेंगे तो होल ब्लड दे सकते हैं लेकिन प्लेटलेट्स नहीं दे सकेंगे। इनके पास ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह केवल सरकारी घोषणा से संभव नहीं है। इसके लिए सभी ब्लड बैंक को ब्लड सेपरेटर कॉम्पोनेंट्स मशीन उपलब्ध कराना होगा ।बिना इसके ब्लड से प्लेटलेट्स नहीं निकाला जा सकता है।यह कार्य केवल पटना में ही संभव है।इसलिए सरकार को चाहिए कि अधिक से अधिक यह मशीन ब्लड बैंक को उपलब्ध करा दें। प्रकोप की स्थिति में पटना में पूरे बिहार के मरीज से दबाव बढ़ जाता है और ब्लड की कमी के साथ-साथ प्लेटलेट्स भी नहीं मिल पाते हैं ,साथ ही डेंगू के मरीज का भी दबाव पटना मे बढ़ जाता है। इन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स केवल 5 दिनों तक ही जिंदा रखा जा सकता है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन की अति आवश्यकता है जो केवल बिहार सरकारी आपूर्ति कर सकती है। चुकी बहुत महंगा मशीन है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के नये बीडीओ व निवर्तमान बीडीओ का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा।

rktvnews

वाराणसी:मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा :डा. रवीन्द्र शुक्ल

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद : प्रचंड गर्मी के बावजूद झुकी नहीं महिलाओं की उम्मीदें।

rktvnews

आयुष डिप्लोमेसी आर्कटिक पहुंची: भारत रेक्जाविक सभा में एकीकृत स्वास्थ्य सहयोग का समर्थक।

rktvnews

भोजपुर के ग्राम्य जीवन का यथार्थ है डॉ. विन्ध्येश्वरी की कहानियाँ”‘सहारे का सूर्यास्त’ का लोकार्पण! डॉ. विन्ध्येश्वरी ने भोजपुर की कथा परंपरा को आगे बढ़ाया है : श्रीकांत 

rktvnews

Leave a Comment