RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हरियाणा सरकार ले रही सर्वहितकारी फ़ैसले : डा अभय सिंह यादव

सिंचाई मंत्री डा अभय सिंह यादव

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)09अगस्त। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा किसान, कर्मचारी व गरीब के हित में लिए गए फैसलों पर टिप्पणी करते हुए सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की नई सरकार लगातार जन कल्याणकारी निर्णय ले रही है । उन्होंने कहा कि किसान हित में सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो किसानों की सभी फ़सलें एमएसपी पर ख़रीदेगा। पिछले कई बरसों से हरियाणा में भाजपा सरकार 14 फ़सलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीद रही है। बाजरे की फ़सल पर तो सरकार किसान की कुल औसत पैदावार के हिसाब से पूरी फ़सल का भावान्तर दे रही है जिसमें उत्पाद का वह हिस्सा भी शामिल है जो किसान बाज़ार में न बेचकर घरेलू उपयोग के लिए रखता है।
अब सरकार ने अपने ही इस किसान कल्याणकारी फ़ैसले का दायरा बढ़ाते हुए सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि किसान हित के झूठे वादे एवं दावे करने वाली पार्टियों की किसी भी प्रदेश में विपक्ष की कोई भी सरकार किसान की फ़सल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदने की कभी हिम्मत नहीं जुटा पाई। वहीं भाजपा सरकार ने हरियाणा में अपने साहसी एवं किसान कल्याणकारी निर्णयों से किसान कल्याण का एक नया आयाम स्थापित किया है।
इसी प्रकार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की कमी से किसानों को आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने 2 हज़ार रुपया प्रति किसान इन फसलों पर बोनस देने का निर्णय लिया है ताकि किसानों को इस स्थिति से उबरने के लिए आर्थिक मदद प्राप्त हो सके।
गुरुवार को मंत्रिपरिषद द्वारा अस्थायी कर्मचारियों को राहत देते हुए उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत 15 अगस्त 2024 को जिन कर्मचारियों की पाँच साल की सेवा पूरी हो चुकी है उन्हें सेवानिवृत्ति तक नौकरी में रखने की व्यवस्था के साथ ही उनके वेतनमान में वृद्धि एवं उनकी सेवानिवृत्ति के समय उनको विभिन्न आर्थिक लाभ देने का निर्णय लिया है तथा इन कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को कौशल विकास निगम के माध्यम से नौकरी प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इस तरह से उनके सेवा नियमों में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।
ग़रीब परिवारों को जहाँ पहले अनेक सुविधाएँ दी जा रही हैं उसी कड़ी में 1 लाख 80, हज़ार रुपये से कम आमदनी वाले गरीब परिवारों को 1 अगस्त 2024 से गैस का सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करवाने का भी सरकार ने निर्णय दिया है। डा यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान कर्मचारी व गरीब सहित सभी वर्गों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध तथा प्रयासरत है और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार लगातार नायाब फ़ैसले ले रही है और इसी तरह आगे भी सरकार के प्रयास जारी रहेंगे ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 01 नवंबर 24

rktvnews

दुमका:आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु फायर सेफ्टी के तीन विशेष अग्निशमन वाहन मेला क्षेत्र में है तैनात।

rktvnews

सांभर झील क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं व रेस्क्यू सेंटर के लिए विभिन्न विभाग देंगे प्रस्ताव।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण।

rktvnews

दरभंगा;अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा में चल रहे “रिस्टोरिंग द यूथ- 2024″का लिया जायजा।

rktvnews

बागपत:जिस पर है विद्युत कनेक्शन वे पीएम सूर्य घर योजना के होंगे लाभार्थी।

rktvnews

Leave a Comment