RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वे समय पर तेल कंपनियों के पास ईंधन आपूर्ति हेतु इंडेंट (मांग) भेजें। साथ ही, उन्होंने तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा भेजे गए इंडेंट के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रह सके।
जिला पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने पंपों पर ईंधन का पर्याप्त भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया तथा सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की ढीली बिक्री (लूज सेल) या ईंधन का डायवर्जन नहीं किया जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन पेट्रोल पंपों पर अधिक भीड़ हो, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और आम जनता को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति एवं भंडारण की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी करें तथा आवश्यकता पड़ने पर वहां दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा घबराहट में आकर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) से संपर्क करें:
📞 लैंडलाइन नंबर: 06182-221233
📱 मोबाइल नंबर: 94723-98730
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर,अपर समाहर्ता भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सेल्स मैनेजर IOCL, BPCL, HPCL, विभिन्न पेट्रोल पंप संचालक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति 29 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी।

rktvnews

रायपुर : पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला नागालैंड के राज्यपाल के रूप में भी करेंगे कार्यों का निर्वहन,राष्ट्रपति ने किया नियुक्त।

rktvnews

26 नवंबर 2023 को व्यवसाय संघ का दूसरा जिला सम्मेलन होगा!व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न!

rktvnews

चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव है प्रयासरत: स्वास्थ्य सचिव , डॉ आर राजेश कुमार

rktvnews

बिहार पुलिस मुख्यालय ने कुख्यात अपराधी सलीम मियां उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी पर 2 लाख का रखा ईनाम।

rktvnews

Leave a Comment