RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 अप्रैल।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज जिले के विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो द्वारा पीरो प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर द्वारा जगदीशपुर एवं बिहिया प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
उक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य स्थिति की जांच करना था। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की गई।
सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीय कार्यों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही, स्पष्ट निर्देश दिया गया कि समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राजस्थान:सशक्त हो रही बेटियांः कृषि संकाय चुनने पर बेटियों को मिल रही 15 से 40 हजार की प्रोत्साहन राशि।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

दुमका:जीरो एक्सीडेंट के लिए कार्ययोजना तैयार करें : अभिजीत सिन्हा

rktvnews

झारखंड में विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा।

rktvnews

भाजपा का बड़ा आरोप!झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद पॉलिटिकल जिहाद : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

भोजपुर:सावन महोत्सव में मेहंदी और लोकनृत्य से सजा कार्यक्रम, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा।

rktvnews

Leave a Comment