RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले में मिलावटखोरों के ‍विरूद्ध चल रहे अभियान को किया जायेगा तेज।

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा सुनिश्चित।

कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)27 अप्रैल। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने, खाद्य सामग्री निर्माण स्थल पर स्वच्छता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि मिलावटखोरों के विरूद्ध चल रहे अभियान को तेज किया जायेगा तथा खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिले में मिलावट के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के ‍निर्देशानुसार जिले में खाद्य संस्थानों की नियमित जांच, सैंपलिंग और अमानक पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी गंदगी या अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थ बनते पाए जाएंगे, वहां सीलिंग और एफआईआर जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली पर्व के दौरान “सुरक्षित होली अभियान” चलाकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की विशेष जांच की गई थी। अब गर्मी के मौसम को देखते हुए आइसक्रीम, जूस और अन्य मौसमी खाद्य पदार्थों के विक्रय स्थलों पर भी लगातार निगरानी और जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री मिल सके।
कलेक्टर श्री वर्मा ने विशेष रूप से भंवरकुआ और गीता भवन जैसे छात्रावास क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में बाहरी जिलों के विद्यार्थी निवास करते हैं। ऐसे क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और खाद्य सुरक्षा के लिए सघन जांच अभियान जारी रखा जाएगा।
बैठक में बताया गया ‍कि जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों विशेषकर खाद्य सामग्री निर्माताओं के प्रतिष्ठानों का सतत रूप से निरीक्षण ‍किया गया और खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के ‍लिये प्रयोगशाला भेजे गये। एक दिसम्बर 2025 से अब तक कुल 545 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किये गये। कुल 1131 खाद्य सामाग्रियों के नमूने लिये गये। इस अवधि में दूध एवं दुग्ध उत्पाद के कुल 222 नमूने प्राप्त किये गये। जिले में उक्त अवधि मे विभिन्न स्थानों में 15 से अधिक बड़ी कार्रवाईयां की गई। हजारों किलोग्राम/लीटर खाद्य सामग्री संदिग्ध होने पर जप्त की गई। कई प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराया गया। अनेक मामले न्यायालय में दर्ज कराये गये।

Related posts

बदलता भारत मेरा अनुभव’ रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जून 24

rktvnews

जिलाधिकारी सिवान को युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने सरकारी स्तर पर फल और सब्जी मंडी स्थापित करवाने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

15 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता गीत का किया विमोचन।

rktvnews

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक।

rktvnews

Leave a Comment