RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:बासोपट्टी और चनपटिया में एसएसटी की कार्रवाई, कुल ₹15.96 लाख नकद जब्त।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)26 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं अवैध धन के प्रवाह पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिचरी थाना अंतर्गत एसएसटी चेक पोस्ट बासोपट्टी पर वाहन जांच के दौरान नंदू महतो, पिता रामनाथ महतो, निवासी रूपडिह, थाना बेतिया मुफस्सिल, जिला पश्चिम चम्पारण के पास से ₹15,39,121 (पंद्रह लाख उन्तालीस हजार एक सौ इक्कीस रुपये) बरामद किए गए। बरामद धनराशि को विधिवत जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, एक अन्य मामले में चनपटिया सेंटर स्थित एसएसटी टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान महावीर कुमार एवं बलीराम राउत, निवासी रानीपुर, थाना कुमारबाग के पास से ₹57,520 (सत्तावन हजार पांच सौ बीस रुपये) बरामद किए गए।
दोनों ही मामलों में संबंधित थानों के माध्यम से विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी द्वारा चौसा गहमर रेलवे स्टेशन के मध्य आर0ओ0बी0 के पहुँच पथ के निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: ग्वालियर:भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : 13 सितंबर के लोक अदालत की सफलता को ले प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

बुनियाद केंद्र बहादुरपुर दरभंगा में वृद्धजनों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:5 जून को ब्रह्मपुर महोत्सव में होगा सम्मान समारोह संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment