RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम की अध्यक्षता में प्रधान सहायकों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार)02 मार्च।आज समाहरणालय सभा कक्ष में प्रधान सहायकों से संबंधित जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम (भा0प्र0से0) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सभी विभागों एवं सभी कार्यालयों से सहायकवार कर्मपुस्त तथा लंबित पत्रों से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन अगली बैठक में निश्चित रूप से लाने का निदेश दिया गया। बैठक में CWJC वादों का प्रति शपथ पत्र अविलंब दाखिल कर ओथ की प्रति जिला विधि शाखा, गोपालगंज को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही लंबित हकियत वादों में आवंटन की मांग करने हेतु मांग पत्र तुरंत उपलब्ध कराये तथा जिन कार्यालयों से ससमय प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने पर उनके कार्यालय प्रधान सहायक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तत्काल एवं महत्वपूर्ण पत्र का सबसे पहले निस्पादन करने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार तथा जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय के सभी प्रधान सहायक आदि मौजूद थे।

Related posts

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भारत तय करेगा कि उसका जिम्मेदारीपूर्ण और सतत विकास कैसे हो: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सचिव लीना नंदन

rktvnews

समूह की महिलायें अपने जीवनस्तर में सुधार कर अपनी क़िस्मत बदल रही है।

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती – सह- “विचार गोष्ठी” का आयोजित।

rktvnews

चतरा में आंगनबाड़ी के ‘री-इमेजिंग’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment