RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मानव संग्रहालय में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन ।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)25 अप्रैल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नटराजन ग्रुप इंडिया की प्रभावशाली प्रस्तुति- “पेश है नुक्कड़ नाटक – गंदगी से आज़ादी” , विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का संग्रहालय परिसर में मंचन किया गया।
नृत्य नाट्य के निर्देशक जॉय वाधवानी (Founder, नटराजन कल्चरल सोसायटी) के निर्देशन में कलाकार ख़ुशी गंधर्व , ओम तोमर, खुशी सूर्यवंशी, इच्छा विश्वकर्मा, आयुष, दुर्गेश, आदित्य एवं भाव्या सहित टीम ने मन को मोह लेने वाली प्रस्तुति दी, वहीं नन्हे कलाकार शीनू अहीरवार ने अपने अच्छे अभिनय के साथ सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई।
नाटक में कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रंगों के डस्टबिन के उपयोग के बारे में समझाया गया तथा यह बताया गया कि गीले ,सूखे, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट, मेडिकल वेस्ट आदि कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालना क्यों आवश्यक है। इसके साथ ही बायो टॉयलेट की उपयोगिता और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में उसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए लोगों को कपड़े या जूट के बैग के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण एवं मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन का संयोजन राजेंद्र कुमार झारिया एवं डॉ. मो. रेहान द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रस्तुति को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न कराया गया।
मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो डा अमिताभ पांडे ने कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता बढ़ाने वाले नाटक न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी हैं। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगे भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि, जनजागरूकता को बढ़ाने वाले इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दर्शकों को जागरूक किया गया । नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना तथा “स्वच्छ भारत मिशन ” की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है और दैनिक जीवन में प्लास्टिक के सीमित इस्तेमाल तथा स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में संग्रहालय के स्वच्छता प्रभारी दीपक चौधरी, डा सुदीपा रॉय, राजीव जैन, डा सोमा कीड़ो, डा पी अनुराधा , डॉ मोहन लाल, नितिन देशपांडे, भगवान बोर्डे सुनील अलपुरिया सहित कई अधिकारीगण, कर्मचारी, पीजीडीएम विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related posts

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:जिरो टॉलरेंस की निति पर नशामुक्त देवघर बनाने की दिशा में करें कार्यः उपायुक्त

rktvnews

कालाजार से बचाव हेतु छिड़काव प्रशिक्षण डॉक्टर के एन सिन्हा द्वारा दिया गया।

rktvnews

केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के पुराना किला में चल रही खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

rktvnews

Leave a Comment